Image Slider

Last Updated:

Ballia News: अब धीरे-धीरे लोग दवाइयों से ज्यादा प्राकृतिक उपायों पर भरोसा करने लगे हैं. इस कड़ी में बलिया का एक ग्रेजुएट शख्स ने अनोखी जूस की दुकान खोली है, जहां के कई जूस सुर्खियों में हैं. ऐसे में खीरा, टमाटर और करेला से बना हेल्दी जूस तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

सबसे अलग जूस

बलिया के गड़हा मोहल्ला निवासी राज प्रकाश ग्रेजुएशन करने के बाद खूब प्रयास किए, लेकिन नौकरी नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने जूस बनाने की दुकान खोली, जहां मिलने वाला हर जूस सुर्खियां में है. अगर बात करेले, टमाटर और खीरा के मिक्स जूस की करें, तो करेले में प्राकृतिक तत्व शरीर में इंसुलिन जैसा असर पैदा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहने में मदद मिलती है. वहीं खीरा शरीर को ठंडक देता है और टमाटर जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है.

पेट की परेशानियां

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, शुगर रोगियों के लिए तो यह रामबाण है. इसके अलावा, कब्ज, गैस, एसिडिटी या भारीपन जैसी समस्याएं के लिए भी यह जूस शानदार है. खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. टमाटर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और करेला पेट की सफाई में मदद करता है. लगातार सही से सेवन करने पर आंतों की कार्यक्षमता में सुधार आता है.

घर पर ऐसे करे तैयार

दुकानदार राज प्रकाश के अनुसार, इस जूस को बनाना भी आसान है. एक करेला, एक खीरा और एक या दो टमाटर को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन्हें मिक्सर या जूसर में डालकर पीस लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा काला नमक, नींबू का रस या अदरक भी मिलाया जा सकता है. अब आपका हेल्दी और ताजगी से भरपूर जूस तैयार है. कई ऐसे ग्राहक मिले, जो इस जूस को रूटीन में रख लिए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सही समय, सेवन और सावधानी

सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. ऐसा करने से शरीर पोषक तत्वों को तेजी से अवशोषित करता है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है. अगर आप किसी गंभीर बीमारी या दवा का सेवन कर रहे हैं, तो बगैर चिकित्सक की सलाह लिए इसका सेवन न करें. यहां कई प्रकार के जूस मिलते हैं. यह दुकान बलिया शहर के आर्य समाज रोड श्री राम जानकी मंदिर के सामने स्थित है.

इम्यूनिटी और दिल का ध्यान

मौसम बदलते ही कुछ लोग बीमार पड़ने लगते हैं, ऐसे में यह जूस काफी लाभकारी होता है. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. यह जूस बहुत कड़वा भी नहीं लगता है. टमाटर में लाइकोपीन होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है. करेला खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. यह दिल को स्वथ्य रखता है.

वजन घटाने में भी मददगार

यह जूस वजन कम करने वालों के लिए बहुत लाभकारी है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. करेला शरीर में जमे अतिरिक्त फैट को कम करने में भी मदद करता है, जबकि खीरा और टमाटर मेटाबॉलिज्म को तेज बनाते हैं. नियमित सेवन और हल्की एक्सरसाइज के साथ इसका असर और भी बढ़ जाता है.

शरीर डिटॉक्स

आज के बिजी लाइफ में गलत खानपान से शरीर में कई विषैले तत्व जमा हो रहे हैं. यह खास जूस शरीर की प्राकृतिक सफाई करने में मदद करता है. खीरा में ठंडक और टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. बात अगर करेले की करें, तो इसमें खून को साफ करने की क्षमता होती है. यही वजह है कि इसे नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक भी कहा जाता है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं.

त्वचा पर गजब का निखार

यह जूस चमकदार और साफ त्वचा पाने के लिए डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को भीतर से पोषण देने का काम करते हैं. शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. कई लोग इसे स्किन फ्रेंडली ड्रिंक भी कहते हैं, क्योंकि मुंहासों और त्वचा की थकान को यह दूर करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||