Image Slider

Last Updated:

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की सफलता के साथ ही इसके बजट को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है. अब खुद रितेश देशमुख ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ किया कि बजट के आंकड़ों में उलझने के बजाय दर्शकों को फिल्म के अनुभव और उसकी मेकिंग पर ध्यान देना चाहिए.

नई दिल्ली. रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से ही यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म में रितेश के साथ अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि सलमान खान ने फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस दी है.

जैसे-जैसे यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है, इसके बजट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. हाल ही में रितेश ने उन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिनमें कहा जा रहा है कि ‘राजा शिवाजी’ का बजट 100 करोड़ रुपये है.

Raja Shivaji 100 Crore Budget Rumors, Riteish Deshmukh Raja Shivaji Direction, Raja Shivaji Movie Star Cast, Box Office Collection of Raja Shivaji, Riteish Deshmukh on Film Budgets, राजा शिवाजी फिल्म बजट, रितेश देशमुख की नई फिल्म,राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मराठी फिल्म राजा शिवाजी अपडेट, रितेश देशमुख का इंटरव्यू

द राइट एंगल के साथ में बातचीत के दौरान रितेश देशमुख से पूछा गया कि क्या फिल्म के भारी-भरकम बजट की खबरों के बीच एक फिल्ममेकर के तौर पर उन पर बड़ी ओपनिंग का दबाव रहता है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘राजा शिवाजी के बजट को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनकी असलियत सिर्फ प्रोड्यूसर्स को ही पता है. एक फिल्ममेकर के लिए फिल्म के बजट पर चर्चा करना सबसे आखिरी काम होना चाहिए, क्योंकि इससे फिल्म पर कोई फर्क नहीं पड़ता.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Raja Shivaji 100 Crore Budget Rumors, Riteish Deshmukh Raja Shivaji Direction, Raja Shivaji Movie Star Cast, Box Office Collection of Raja Shivaji, Riteish Deshmukh on Film Budgets, राजा शिवाजी फिल्म बजट, रितेश देशमुख की नई फिल्म,राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मराठी फिल्म राजा शिवाजी अपडेट, रितेश देशमुख का इंटरव्यू

रितेश देशमुख का मानना है कि आज के सिनेमाई दौर में एक्टर्स की फीस और फिल्मों के बजट पर जरूरत से ज्यादा चर्चा होने लगी है. उनका कहना है कि दर्शकों का फिल्म के बजट से क्या लेना-देना? रितेश ने बताया, ‘अगर कोई पूछता मुझसे कि फिल्म का बजट कितना है? मैं कहता कि आप कितने रुपये का टिकट ले रहो. अगर वो बोलता कि 100, 200 या 300 रुपये. फिर मैं कहता कि यही फिल्म का बजट है.’

उनका तर्क है कि फिल्मों को लेकर एक जादुई अहसास बना रहना चाहिए और लोगों को बस थिएटर जाकर उस अनुभव का आनंद लेना चाहिए. अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए रितेश बताते हैं कि जब वो अमिताभ बच्चन की ‘शोले’ जैसी कालजयी फिल्में देखते थे, तो उनके जहन में कभी यह सवाल नहीं आया कि फिल्म कितने में बनी है. उस वक्त सिर्फ बड़े पर्दे पर दिखने वाले रोमांच और मनोरंजन से मतलब होता था.

Raja Shivaji 100 Crore Budget Rumors, Riteish Deshmukh Raja Shivaji Direction, Raja Shivaji Movie Star Cast, Box Office Collection of Raja Shivaji, Riteish Deshmukh on Film Budgets, राजा शिवाजी फिल्म बजट, रितेश देशमुख की नई फिल्म,राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मराठी फिल्म राजा शिवाजी अपडेट, रितेश देशमुख का इंटरव्यू

रितेश ने इस बात पर भी जोर दिया कि जनता के बीच बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फीस को लेकर जो उत्सुकता बढ़ी है, उसके लिए कहीं न कहीं फिल्म इंडस्ट्री खुद जिम्मेदार है. पहले लोग यह नहीं जानते थे कि फिल्म ने कितनी कमाई की है, लेकिन आज हर तरफ सिर्फ नंबरों का बोलबाला है.

Raja Shivaji 100 Crore Budget Rumors, Riteish Deshmukh Raja Shivaji Direction, Raja Shivaji Movie Star Cast, Box Office Collection of Raja Shivaji, Riteish Deshmukh on Film Budgets, राजा शिवाजी फिल्म बजट, रितेश देशमुख की नई फिल्म,राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मराठी फिल्म राजा शिवाजी अपडेट, रितेश देशमुख का इंटरव्यू

उन्होंने साफ कहा कि इंडस्ट्री खुद ही ये आंकड़े लोगों तक पहुंचाती है. बतौर प्रोड्यूसर रितेश अब तक 7 मराठी फिल्में बना चुके हैं, लेकिन उन्होंने आज तक अपनी किसी भी फिल्म के बजट का खुलासा नहीं किया है. बता दें कि रितेश देशमुख ने ही ‘राजा शिवाजी’ का डायरेक्शन किया है और वह फिल्म के को-राइटर भी हैं.

Raja Shivaji 100 Crore Budget Rumors, Riteish Deshmukh Raja Shivaji Direction, Raja Shivaji Movie Star Cast, Box Office Collection of Raja Shivaji, Riteish Deshmukh on Film Budgets, राजा शिवाजी फिल्म बजट, रितेश देशमुख की नई फिल्म,राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मराठी फिल्म राजा शिवाजी अपडेट, रितेश देशमुख का इंटरव्यू

‘राजा शिवाजी’ की कमाई की बात करें तो इस मूवी ने 7 दिनों में भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे ‘राजा शिवाजी’ का भारत में अब तक टोटल बिजनेस 55.85 करोड़ रुपये हो चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||