Image Slider

Listening to Shiva Mahapurana story brings merit

नगर के यमुनापुरम स्थित श्री महा कालेश्वर शिव मंदिर में कथा सुनाते कथा व्यास। संवाद



बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को था व्यास आचार्य नवीन भारद्वाज ने बताया कि शिव पुराण कथा सुनने मात्र से व्यक्ति को पुण्य मिलता है। व्यक्ति को जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। कर्मों के आधार पर ही फल मिलता है। उन्होंने कहा कि कोटि-कोटि जन्मों के पुण्य उदित होने पर ही शिव कथा सुनने का अवसर मिलता है। शिव कथा सुषुप्त जीव को जागृत करती है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||