थलापति विजय के तमिलनाडु चुनाव 2026 में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. इतनी सीट जीतने के बाद उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उनके घर पहुंची और बधाई दी. पिछले कुछ समय से तृषा और थलापति के रिलेशनशिप की अफवाहें चल रही हैं. थलापति का तलाक होने वाला है. उनकी पत्नी संगीता सोनार्लिंगम ने कोर्ट में तलाक याचिका दायर की हुई है.
थलापति विजय जहां पत्नी संगीता संग तलाक केस लड़ रहे हैं. वहीं, उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन ने लगभग 11 साल पहले ही शादी तोड़ दी थी. उन्होंने एक बिजनेसमैन से सगाई कर ली थी. फैंस को उम्मीद थी कि वह बहुत जल्द शादी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. थलापति के चुनाव जीतने के बाद से तृषा भी लगातार चर्चा में हैं. तृषा के पुराने इंटरव्यूज और सगाई की क्लिप्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
तृषा कृष्णन ने साल 2015 में ने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मणियन से सगाई कर अपने फैंस को चौंका दिया था. उस वक्त सभी को लगा था कि जल्द ही शादी की घंटियां बजेंगी. लेकिन कुछ ही महीनों बाद सगाई टूट गई, जिससे हर कोई हैरान रह गया कि आखिर क्या गलत हुआ. (फाइल फोटो)
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, तृषा कृष्णन ने मनोरमा को दिए इंटरव्यू में शादी तोड़ने की असली वजह बताई. उनकी ईमानदारी ने उन महिलाओं को खासा प्रभावित किया जो प्यार और अपने करियर के बीच संतुलन बना रही हैं. उन्होंने कहा, “इसी वजह से मेरी शादी टूट गई. जिससे मेरी शादी होने वाली थी, उसने मुझसे कहा कि मैं एक्टिंग छोड़ दूं. फिल्मों की जगह मैंने अपनी सगाई पर फुल स्टॉप लगा दिया.” (एआई इन्हांसर)
Add News18 as
Preferred Source on Google
तृषा कृष्णन की यह एक सीधी बात थी. रिश्तों में समझौता जरूरी माना जाता है, लेकिन किसी के लिए खुद को पूरी तरह खो देना सही नहीं है. तृषा के लिए एक्टिंग सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि उनकी पहचान का बड़ा हिस्सा थी. और इसे छोड़ना उनके लिए शादी से भी बड़ा फैसला था, जो वह नहीं कर सकती थीं.
तृषा कृष्णन ने आगे कहा, “मैं सिर्फ तब ब्रेक लूंगी जब मैं प्रेग्नेंट हो जाऊंगी. अगर मुझे लीड रोल नहीं मिलेंगे, तो मैं अपनी इमेज के हिसाब से किरदार करूंगी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से दूर नहीं जाऊंगी. मेरी ख्वाहिश है कि मैं आखिरी सांस तक एक्टिंग करूं.”
उस वक्त यह भी खबरें आई थीं कि तृषा कृष्णन और वरुण मणियन के परिवारों के बीच मतभेद थे और वरुण मणियन का परिवार अपनी ही सामाजिक पृष्ठभूमि की लड़की चाहता था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों की सोच अलग थी.
इसी बीच, विजय के साथ उनके रिश्ते को लेकर नई अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इंटरनेट पर हर पब्लिक अपीयरेंस और वायरल क्लिप की चर्चा जारी है. दोनों को हाल में एक साथ एक शादी में देखा गया, तबसे दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें.
तृषा कृष्णन और थलापति विजय इस शादी में एक कार में ही पहुंचे थे. इस बीच थलापति का उनकी पत्नी संग तलाक का केस चलना शुरू हुआ था. तृषा और थलापति ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. 2008 के बाद दोनों एक्ट्रेस ने साल 2023 में 15 साल बाद साथ काम किया. लियो ब्लॉकबस्टर रही. फिर तृषा ने थलापति कि ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम(गोट)’ में आइटम नंबर में काम किया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



