Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey

Updated Thu, 07 May 2026 08:24 PM IST

मोदीनगर के पूठरी गांव में बुधवार रात एक किशोर ने रिश्ते के भाई प्रशांत चौधरी को गोली मार दी। प्रशांत गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका है।


Teenager had door to house opened and shot his cousin

भाई ने भाई को मारी गोली
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी के गांव पूठरी में किशोर ने बुधवार रात करीब दस बजे घर का दरवाजा खुलवाकर रिश्ते के भाई प्रशांत चौधरी को तमंचे से गोली मार दी। तमंचा मौके पर ही गिर गयाम। आरोपी किशोर स्कूटी लेकर वहां से भाग गया। घायल प्रशांत को उपचार के लिए मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||