Gorakhpur Bhojpuri Industry Hub: गोरखपुर अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के नए हब के रूप में उभर रहा है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और राप्ती घाट व नौका विहार जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण यह शहर अब फिल्म और एल्बम शूटिंग के लिए कलाकारों की पहली पसंद बन चुका है. सांसद रवि किशन सहित कई बड़े सितारे यहां लगातार शूटिंग कर रहे हैं. इस बदलाव से न केवल कलाकारों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन और कारोबार को भी जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है.
शूटिंग का परफेक्ट इंतजाम
भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी कई बार शहर और आसपास के इलाकों में शूटिंग कर चुके हैं. उनके अलावा अब कई नए भोजपुरी कलाकार और उभरते सितारे भी गोरखपुर की खूबसूरत लोकेशन पर अपने गाने शूट कर रहे हैं. कलाकारों का कहना है कि, शहर का बदलता स्वरूप और बेहतर व्यवस्था उनके काम को आसान बना रही है. यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिल रही हैं. जिससे शूटिंग का खर्च और समय दोनों कम हो रहा है.
राप्ती घाट, नौका बिहार पसंदीदा शूटिंग स्पॉट
शहर के कई पर्यटन स्थल अब भोजपुरी गानों की शूटिंग के लिए खास पहचान बना चुके हैं. राप्ती घाट, नौका बिहार और गोरखनाथ मंदिर जैसे स्थानों पर लगातार शूटिंग हो रही है. इन जगहों का खूबसूरत दृश्य, साफ-सफाई और विकसित माहौल कलाकारों को आकर्षित कर रहा है.
दूसरे शहर में करनी पड़ती थी व्यवस्था
भोजपुरी कलाकार अमित बताते हैं कि पहले उन्हें शूटिंग के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब गोरखपुर में ही सारी सुविधाएं मिल रही हैं. उनका कहना है कि शहर अब शूटिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन चुका है.
पर्यटन और कारोबार को फायदा
भोजपुरी गानों और वीडियो शूटिंग के बढ़ने से स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है. जिन जगहों पर गानों की शूटिंग होती है, वहां लोगों की आवाजाही बढ़ रही है. इससे आसपास के होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को भी फायदा मिल रहा है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



