Image Slider

Last Updated:

इम्तियाज अली हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने प्यार को सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे तड़प, अकेलेपन, तलाश और जीवन के उद्देश्य के रूप में भी दिखाया. उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि वो गाने भी रहे हैं जो किरदारों की भावनाओं को बिना ज्यादा संवादों के बयां कर देते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में रोमांस के जादूगर कहे जाने वाले इम्तियाज अली की फिल्में सिर्फ कहानियां नहीं, बल्कि एहसासों की यात्रा होती हैं. चाहे वह ‘जब वी मेट’ हो, ‘रॉकस्टार’ हो या ‘तमाशा’, इम्तियाज के किरदार प्यार को जीते हैं, सिर्फ अदा नहीं करते और इस दिलकशी को पूरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं उनके गाने. इन दिनों इम्तियाज अपनी अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘मस्कारा’ सोशल मीडिया पर छा गया. आइए, इस मौके पर हम उन 5 गीतों को याद करते हैं, जिन्होंने इम्तियाज के सिनेमा में रोमांस की तस्वीर को पूरा किया.

Imtiaz Ali love songs, Imtiaz Ali films, Maskara song, Main Vaapas Aaunga, Bollywood romance songs, Tum Se Hi Jab We Met, Tum Ho Rockstar, Maahi Ve Highway, इम्तियाज अली के पसंदीदा गाने, इम्तियाज अली की फिल्में, मस्कारा गाना, मैं वापस आऊंगा, बॉलीवुड रोमांस गाने, तुम से ही जब वी मेट, तुम हो रॉकस्टार, माही वे हाईवे

गाना-मस्कारा, फिल्म – मैं वापस आऊंगा: सबसे ताजा तरीन गाना है ‘मस्कारा’, जिसे वेदांग रैना और शारवरी वाघ पर फिल्माया गया है. यह गीत उस कोमल और मासूमियत भरे प्यार को दिखाता है, जहां दो दिल धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते हैं. इम्तियाज की फिल्मों में अक्सर पहली नजर का प्यार नहीं, बल्कि पहली मुलाकात के बाद बनता हुआ एहसास दिखता है और ‘मस्कारा’ उसी बचपने और नाजुक दौर को छूता है. इस गाने की धुन और बोल साबित करते हैं कि इम्तियाज अली अभी भी डिजिटल जमाने में भी लव स्टोरी को कच्चा और सच्चा बना सकते हैं.

Imtiaz Ali love songs, Imtiaz Ali films, Maskara song, Main Vaapas Aaunga, Bollywood romance songs, Tum Se Hi Jab We Met, Tum Ho Rockstar, Maahi Ve Highway, इम्तियाज अली के पसंदीदा गाने, इम्तियाज अली की फिल्में, मस्कारा गाना, मैं वापस आऊंगा, बॉलीवुड रोमांस गाने, तुम से ही जब वी मेट, तुम हो रॉकस्टार, माही वे हाईवे

गाना- आज दिन चढ़ेया, फिल्म- लव आज कल: सैफ अली खान और गिसेली मांटेरो पर फिल्माया गया यह गाना राहत फतेह अली खान की आवाज में अमर है. ‘आज दिन चढ़ेया’ उस पल को कैद करता है, जब प्यार बिना बोले ही हो जाता है. आसमान साफ होता है, हवा में एक अलग तरह का सुकून होता है और आपको लगता है कि शायद यही वह शख्स है. इम्तियाज ने इस गाने में दर्शाया कि प्यार किसी ठोस वजह से नहीं, बल्कि एक एहसास के तौर पर जन्म लेता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Imtiaz Ali love songs, Imtiaz Ali films, Maskara song, Main Vaapas Aaunga, Bollywood romance songs, Tum Se Hi Jab We Met, Tum Ho Rockstar, Maahi Ve Highway, इम्तियाज अली के पसंदीदा गाने, इम्तियाज अली की फिल्में, मस्कारा गाना, मैं वापस आऊंगा, बॉलीवुड रोमांस गाने, तुम से ही जब वी मेट, तुम हो रॉकस्टार, माही वे हाईवे

गाना- तुमसे ही, फिल्म – जब वी मेट: शाहिद कपूर और करीना कपूर खान का यह गाना इम्तियाज के रोमांस की सबसे पहचान यादगार में से एक है. ‘तुमसे ही’ वह गाना है जहां प्यार बस तब्दील हो जाता है- जैसे सांस लेना, जैसे दिन में रात होना. गीत में छिपी सादगी, एक-दूसरे की ओर देखती आंखें और कम शब्दों में अधिक कह देने की कला, यही इम्तियाज का ट्रेडमार्क है. मोहित चौहान की आवाज में यह गाना आज भी उतना ताजा है जितना 2007 में था.

Imtiaz Ali love songs, Imtiaz Ali films, Maskara song, Main Vaapas Aaunga, Bollywood romance songs, Tum Se Hi Jab We Met, Tum Ho Rockstar, Maahi Ve Highway, इम्तियाज अली के पसंदीदा गाने, इम्तियाज अली की फिल्में, मस्कारा गाना, मैं वापस आऊंगा, बॉलीवुड रोमांस गाने, तुम से ही जब वी मेट, तुम हो रॉकस्टार, माही वे हाईवे

गाना-तुम हो, फिल्म -रॉकस्टार: रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी पर फिल्माया गया ‘तुम हो’ प्यार के उस स्टेज को दिखाता है, जहां यह सुकून नहीं, बल्कि एक आग बन जाता है. गाने की शुरुआती धीमी धुन, बीच में आती तीखी तान सब कुछ दर्शाता है कि यह प्यार अलगाव और तबाही के करीब है. इम्तियाज ने इस गीत से यह साबित कर दिया कि रोमांस का एक तेवर भी होता है, एक तल्खी भी.

Imtiaz Ali love songs, Imtiaz Ali films, Maskara song, Main Vaapas Aaunga, Bollywood romance songs, Tum Se Hi Jab We Met, Tum Ho Rockstar, Maahi Ve Highway, इम्तियाज अली के पसंदीदा गाने, इम्तियाज अली की फिल्में, मस्कारा गाना, मैं वापस आऊंगा, बॉलीवुड रोमांस गाने, तुम से ही जब वी मेट, तुम हो रॉकस्टार, माही वे हाईवे

गाना- माही वे, फिल्म- हाईवे: ‘हाईवे’ में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा का गाना ‘माही वे’ प्यार के अजीबोगरीब दौर का बयान करता है. यह गाना किसी बेचैनी, किसी बेसब्री और दबे पांव चलते भावनात्मक बदलाव की कहानी सुनाता है.

Imtiaz Ali love songs, Imtiaz Ali films, Maskara song, Main Vaapas Aaunga, Bollywood romance songs, Tum Se Hi Jab We Met, Tum Ho Rockstar, Maahi Ve Highway, इम्तियाज अली के पसंदीदा गाने, इम्तियाज अली की फिल्में, मस्कारा गाना, मैं वापस आऊंगा, बॉलीवुड रोमांस गाने, तुम से ही जब वी मेट, तुम हो रॉकस्टार, माही वे हाईवे

गाना- मतरगश्ती, फिल्म- तमाशा: रणबीर-दीपिका की यह गीत तमाशा के दूसरे हिस्से का प्रतीक है. जब रणबीर का किरदार दीपिका से कोर्सिका में मिलता है तो हर पाबंदी टूट जाती है. ‘मतरगश्ती’ प्यार के उस नए, अनछुए और बेधड़क पहलू को दिखाता है, जहां दुनिया भर मतलब है सिर्फ वह पल, वह हंसी, वह आवारापन.

Imtiaz Ali love songs, Imtiaz Ali films, Maskara song, Main Vaapas Aaunga, Bollywood romance songs, Tum Se Hi Jab We Met, Tum Ho Rockstar, Maahi Ve Highway, इम्तियाज अली के पसंदीदा गाने, इम्तियाज अली की फिल्में, मस्कारा गाना, मैं वापस आऊंगा, बॉलीवुड रोमांस गाने, तुम से ही जब वी मेट, तुम हो रॉकस्टार, माही वे हाईवे

इन सब चर्चाओं के बीच इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शारवरी वाघ और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||