Image Slider

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ विवाह पंजीकरण कराया। दोनों विकास सदन स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान शिखर धवन के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। शिखर डार्क ब्लू टी-शर्ट में नजर आए, जबकि सोफी ने लाइट स्काई ब्लू रंग का टॉप पहना था। 

शिखर ने इसी वर्ष 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। शिखर धवन और उनकी पत्नी गुपचुप तरीके से गुरुग्राम के विकास सदन पहुंचे। यहां मैरिज क्लर्क के सामने उन्होंने जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||