ममता की हार पर खिसियाए अखिलेश, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनावों में वोट चोरी की गई
Image Slider
Last Updated:
प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने यह कहा कि चुनावों में वोट की खुली लूट हो रही है. पुलिस और चुनाव आयोग की मदद से वोट की लूट हो रही है. भारतीय जनता पार्टी 10 नंबरी मॉडल अपना रही है. कुंदरकी विधानसभा में वोट की खुली लूट हुई.
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार और बीजेपी पर खूब हमला बोला.
लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के मल्टी लेयर माफिया गिरी में कुल 10 लेयर हैं और उसमें मीडिया हाउस भी शामिल है. अंडर कवर अधिकारी भी इस लेयर में शामिल हैं. यह अधिकारी बंगाल में जाकर लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुनाफाखोर धन्ना सेठ और ठेकेदार मिलकर DCG ( डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग ) बना लिए हैं, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर रहे हैं. यह अधिकारी बंगाल में जाकर लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं.
About the Author
Prashant RaiChief Sub EditorPrashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें