Image Slider

होमखेलक्रिकेटदुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल

Last Updated:

Ahmedabad IPL 2026 Final Playoffs:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराया जाएगा. प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी के लिए धर्मशाला और पंजाब को चुना गया है. बीसीसीआई ने बुधवार दोपहर इस बात की जानकारी दी. धर्मशाला में क्वालीफायर 1 का आयोजन होगा, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 पंजाब में कराया जाएगा.

Zoom

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने वाले हैं. अब सबको प्लेऑफ और फाइनल मैच का इंतजार है. वैसे तो आम तौर पर फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपयन के होम ग्राउंड पर खेला जाता है लेकिन कुछ अड़चनों की वजह से इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है. इस बार का फाइनल मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को देने का फैसला लिया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 प्लेऑफ्स का शेड्यूल जारी कर दिया है. 70 हाई-इंटेंसिटी लीग स्टेज मैचों के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है. क्वालिफायर 1, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद मुकाबला न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी. इसी मैदान पर 29 मई को क्वालिफायर 2 भी खेला जाएगा. इसमें क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच दूसरा फाइनलिस्ट तय होगा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||