Image Slider

Last Updated:

World Most Expensive Mango Miyazaki: गर्मियों का मौसम आते ही आम की मिठास हर किसी को अपनी तरफ खींच लेती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा आम भी है जिसकी कीमत लाखों रुपये किलो तक जाती है. हम बात कर रहे हैं मियाजाकी आम की, जिसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है. इसका रंग लाल, स्वाद बेहद मीठा और डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोग इसे देखते ही खरीदने का मन बना लेते हैं. अब धीरे-धीरे इसकी खेती भारत में भी शुरू हो रही है, जिससे किसानों के लिए कमाई का नया रास्ता खुल रहा है.

World Most Expensive Mango Miyazaki: गर्मियों में आम हर किसी की पहली पसंद होता है. बाजार में दशहरी, लंगड़ा, चौसा और अल्फांसो जैसी कई किस्में मिलती हैं. हर आम का अपना अलग स्वाद और पहचान होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक आम ऐसा भी है, जिसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. यह आम न सिर्फ अपने स्वाद के लिए मशहूर है, बल्कि अपनी कीमत की वजह से पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरता है. हम बात कर रहे हैं मियाज़ाकी (Miyazaki) आम की, जिसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है.

आखिर क्यों है यह इतना खास?
जापान से ताल्लुक रखने वाला यह आम आम नहीं, बल्कि बेहद खास है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता बताते हैं कि मियाज़ाकी आम अपनी बनावट और स्वाद में बेजोड़ है. जहां आम तौर पर आम पीले या हरे होते हैं, मियाज़ाकी आम का रंग गहरा लाल होता है. इसी वजह से इसे जापानी भाषा में ताइयो-नो-तामागो कहा जाता है, जिसका मतलब है ‘सूर्य का अंडा’. देखने में यह बिल्कुल उगते हुए सूरज जैसा लाल-बैंगनी नज़र आता है.

जापान से भारत पहुंचा
मूल रूप से यह जापान की वैरायटी है. जिसे वहां के मियाज़ाकी शहर में 1980 के दशक से उगाया जा रहा है. लेकिन अब भारत के कुछ हिस्सों में भी इसकी खेती शुरू हो गई है. हालांकि, अभी इसे बहुत कम जगहों पर उगाया जा रहा है. इस आम का पौधा काफी महंगा मिलता है, इसलिए शुरुआती दौर में कई किसान इसकी खेती करने से कतराते थे. किसानों के मन में यह डर भी रहता था कि क्या जापान का यह पौधा भारतीय मिट्टी और मौसम में फल देगा या नहीं. पर अब धीरे-धीरे इसकी पैदावार सफल होने लगी है.

यह भी पढ़ें: आम के बागों का दुश्मन! पेड़ पर दिखे शहद जैसी बूंदे तो संभल जाएं वरना बर्बाद हो जाएगी फसल, ऐसे करें बचाव


2 लाख रुपये किलो तक पहुंच जाती है कीमत

जब बात कीमत की आती है, तो यह आम बड़े-बड़ों के पसीने छुड़ा देता है. उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये प्रति किलो तक मानी जाती है. अलग-अलग शहरों और क्वालिटी के हिसाब से इसके दाम थोड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं. इसकी भारी डिमांड और कम पैदावार ही इसे इतना कीमती बनाती है.

किसानों के लिए बन सकता है मुनाफे का सौदा
डॉ. दीपक का कहना है कि जो किसान पारंपरिक खेती से हटकर कुछ नया करना चाहते हैं और मोटा पैसा कमाना चाहते हैं, उनके लिए मियाज़ाकी आम एक बेहतरीन विकल्प है. जो किसान शुरुआत करना चाहते हैं, वे पहले कम पौधे लगाकर ट्रायल ले सकते हैं. मुरादाबाद और इसके आसपास के जिलों का मौसम भी इसके लिए अनुकूल साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||