Trisha Krishanan Net Worth: तृषा कृष्णन तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बॉलीवुड की एक फिल्म में भी काम किया है. उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. लंबे समय वह थलापति विजय संग कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने करियर की कई यादगार और ब्लॉकबस्टर फिल्में थलापति के साथ दी हैं.
थलापति विजय और उनकी पार्टी टीवीके के जब जीतीं, तो तृषा कृष्णन ने उनके घर जश्न मनाने पहुंची. दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा है. थलापति कि पत्नी संगीता ने कोर्ट में तलाक याचिका दायर की हुई है. विजय पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. वह दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं. उन्होंने इसकी वजह एक एक्ट्रेस को बताया है. हालांकि, उन्होंने नाम नहीं लिया है, लेकिन लोगों का मानना है कि विजय के साथ तृषा का अफेयर है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)
तृषा कृष्णन सबसे भरोसेमंद एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं. अपने दम पर फिल्म हिट कराने की दम रखती हैं. उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को बहुत सोच-समझकर बनायई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 85 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तृषा कृष्णन की कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपए आंकी गई है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सीनियर और टॉप एक्ट्रेस होने के बावजूद तृषा हर फिल्म के लिए करीब 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. तृषा की कमाई का बड़ा हिस्सा उनकी फिल्मों, ब्रांड डील्स और ऑनलाइन कोलैबोरेशन से आता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘साउथ इंडिया की क्वीन’ कही जाने वाली तृषा कृष्णनन एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये तक की डिमांड करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पोन्नियिन सेलवन: I’ की सफलता के बाद तृषा ने अपनी फीस बढ़ा दी और विजय के साथ थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘लियो’ के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए. फिल्मों के अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल कॉस्ट के लिए भी वे करीब 9 करोड़ रुपये लेती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)
तृषा कृष्णनन के पास चेन्नई में करीब 10-12 करोड़ रुपये का एक लग्जरी घर है और हैदराबाद में करीब 6-7 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है, जिससे वे तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री दोनों से जुड़ी रहती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)
तृषा कृष्णन के पास पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है, जिसमें मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, रेंज रोवर इवोक और मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास शामिल हैं. उनकी कारों की कुल कीमत करीब 3-4 करोड़ रुपये बताई जाती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)
तृषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म ‘जोड़ी’ से की थी. हालांकि, उन्हें असली पहचान 2004 में प्रभास के साथ ‘वर्षम’ फिल्म से मिली. इसके बाद उन्होंने ‘घिल्ली’, ‘सामी’, ‘आरू’, ‘वर्षम’, ‘आयुथा एझुथु’, ‘आदावारी मतलाकु अर्धालु वेरुले’, ‘कोडी’, ‘अभियुम नानुम’, ‘विन्नैथांडी वरुवाया’, ‘पोन्नियिन सेलवन: I’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)
थलापति विजय और तृषा कृष्णन की केमिस्ट्री को कोलिवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चा मिलती है. ‘घिल्ली’ से लेकर ‘लियो’ तक, दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों के रिलेशनशिप की भी अफवाहें हैं. जिन फिल्मों में तृषा और विजय साथ नजर आए हैं, उनमें ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’, ‘लियो’, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)’ (स्पेशल अपीयरेंस) आदि शामिल हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



