Last Updated:
ISI Actives Harvinder Singh Rinda Lakhbir Singh Landa: पंजाब के जालंधर बीएसएफ हेडक्वार्टर और अमृतसर आर्मी कैंप के पास दो धमाके हुए हैं. एजेंसियां इसके पीछे ISI का हाथ मान रही हैं. माना जा रहा है कि आईएसआई ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा और रिंदा गैंग को एक्टिव कर दिया है.
माना जा रहा है कि आईएसआई ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा और रिंदा गैंग को एक्टिव कर दिया है.
ISI Actives Harvinder Singh Rinda Lakhbir Singh Landa: सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खालिस्तानी और पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल्स पर लगातार शिकंजा कसने से आईएसआई और उसके एजेंटों में बौखलाहट है. इसी कड़ी में बीती रात में पंजाब के जालंधर और अमृतसर में दो संदिग्ध धमाके हुए. माना जा रहा है कि आईएसआई ने आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा और रिंदा गैंग को पुनर्जीवित करने का काम किया है. सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं को आईएसआई के निर्देश पर भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश का हिस्सा मान रही हैं. पंजाब में मंगलवार रात सुरक्षा एजेंसियों के दो महत्वपूर्ण ठिकानों के आसपास हुए विस्फोटों ने दहशत का माहौल बना दिया. रात 8:15 बजे जालंधर के बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के गेट के बाहर एक एक्टिवा स्कूटर में भीषण धमाका हुआ.
सीसीटीवी गैंग की गिरफ्तारी
पंजाब और देश के अन्य इलाकों में बीते कुछ समय से ऐसी गतिविधियां नोटिस की जा रही है जिससे खुफिया एजेंसियों के काम खड़े हो गए हैं. बीते कुछ समय में देश के अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी गैंग की गिरफ्तारी भी इसी से जुड़ी घटना मानी जा रही है. ये गैंग हाईवे टोल प्लाजा और अन्य इलाकों संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी इंस्टॉल कर उसका एक्सेस पाकिस्तान में बैठे आकाओं को देते थे. इन सभी गतिविधियों के पीछे आतंकी लांडा और रिंदा का हाथ माना जा रहा है.
आतंकी लखबीर सिंह लांडा आतंकी घोषित
बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है. कनाडा में बैठे लांडा पर मोहाली इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG हमले का मास्टरमाइंड होने, पाकिस्तान से IED और हथियारों की तस्करी, टारगेट किलिंग और जबरन वसूली के आरोप हैं. वह हरदीप सिंह निज्जर और गुरपतवंत सिंह पन्नून जैसे आतंकियों से जुड़ा था. एनआईए ने उस पर इनाम रखा है. लांडा पंजाब के तरन तारन का रहने वाला है और कनाडा के एडमंटन में छिपा बैठा ISI के इशारे पर मॉड्यूल चला रहा है.
हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा गैंग फिर सक्रिय
दूसरी ओर, पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के गैंग को फिर सक्रिय करने की कोशिशें सामने आई हैं. महाराष्ट्र के नांदेड़ पुलिस ने रिंदा के पिता चरण सिंह संधू और भाई नवजोत सिंह संधू को एक्सटॉर्शन के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि रिंदा अभी भी अपने परिवार के जरिए नांदेड़ और आसपास के इलाकों में धमकियां देकर वसूली करवा रहा है. रिंदा पर 2021 में पंजाब पुलिस पर हमले समेत कई मामलों में 10 लाख का इनाम है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या रिंदा ISI के साथ मिलकर अपना पुराना गैंग भारत में फिर से खड़ा कर रहा है.
इधर, लखनऊ में यूपी एटीएस की एक बड़ी कामयाबी भी इसी सिलसिले में देखी गई. संदिग्ध आतंकी तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और समीर खान की कस्टडी रिमांड खत्म होने वाली है. एटीएस ने नोएडा से दोनों को पिस्टल, रकम और अन्य सुराग मिलने की बात कही है. दोनों पाकिस्तानी हैंडलर्स (ISI से जुड़े मेजर हामिद, इकबाल आदि) के इशारे पर ग्रेनेड अटैक और टारगेट किलिंग की तैयारी कर रहे थे. सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को रैडिकलाइज करने की साजिश भी सामने आई.
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की एजेंसियों द्वारा लांडा, रिंदा, गैंगस्टरों और उनके मॉड्यूल्स पर लगातार कार्रवाई से आईएसआई में खलबली मची हुई है. पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में हाल के धमाके, शंभू रेलवे ट्रैक वाली घटना और पुरानी आरपीजी अटैक्स इसी बौखलाहट का नतीजा लग रहे हैं. फिलहाल दोनों पंजाब धमाकों में किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन एजेंसियां जालंधर-अमृतसर घटनाओं के बीच लिंक और आईएसआई कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



