- Hindi News
- National
- Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer
- कॉपी लिंक
विजय ने 4 मई को रिजल्ट के बाद चेन्नई में अपने माता-पिता के घर के बाहर मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया था।
तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK चीफ विजय को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की इमरजेंसी बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय के समर्थन का फैसला लिया गया।
बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें दिल्ली से कई सीनियर नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा है कि तमिलनाडु का जनादेश एक सेक्युलर सरकार के पक्ष में है और पार्टी किसी भी स्थिति में BJP या उसकी सहयोगी पार्टियों को सत्ता में नहीं आने देना चाहती।
इससे पहले विजय ने सरकार गठन के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं और बहुमत के लिए उसे 10 और विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं, जबकि PMK के 4 विधायक हैं। CPI और CPI(M) को 2-2 सीटें मिली हैं। DMK ने 59 और AIADMK ने 47 सीटें जीती हैं।
इधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता।
असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं।
तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए। पूरी खबर पढ़ें…
5 राज्यों में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंगाल में नई विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी
चुनाव आयोग (EC) ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
यह अधिसूचना राज्यपाल को भेज दी गई है, जिसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
अधिसूचना जारी होने के बाद 9 मई को सरकार गठन और शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज होने की संभावना है।
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंगाल में BJP ने 128 सीटें 30 हजार से कम मार्जिन पर जीतीं
पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) से कुल 91 लाख वोट कटे यानी हर सीट पर औसतन 30 हजार वोट काटे गए। कुल 293 सीटों में से 176 पर जीत का अंतर 30 हजार से कम और 117 सीटों पर 30 हजार से अधिक रहा।
भाजपा के लिए इस बार 128 सीटें ऐसी रहीं, जहां जीत का अंतर 30 हजार से कम रहा और 79 पर 30 हजार से ज्यादा। 2021 में भाजपा का 77 में से 72 सीटों पर जीत का मार्जिन 30 हजार से कम था।
प्रतिशत में देखें तो भाजपा ने इस बार 62% सीटें 30 हजार से कम मार्जिन पर जीतीं, जबकि 2021 में इस मार्जिन पर 93.5% सीटें जीती थीं। TMC के लिए इस बार 44 सीटों पर जीत का मार्जिन 30 हजार से कम था, जबकि 36 सीटों पर 30 हजार से अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें…
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंगाल में हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई से मौत
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की कई वारदातें सामने आई हैं। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भाजपा के विजय जुलूस में कहासुनी के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मंडल पर हमला किया था।
इसके बाद भाजपा समर्थकों ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया। हालात संभालने के लिए केंद्रीय बल तैनात करना पड़ा है। वहीं, बीरभूम जिले में टीएमसी नेता अबीर शेख की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। टीएमसी विधायक बिधान माझी ने आरोप लगाया कि हमला भाजपा के गुंडों ने किया।
निर्वाचन आयोग ने हिंसा की खबरों पर रिपोर्ट मांगी है और सख्त सुरक्षा-व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कोलकाता के टॉलीगंज, कास्बा, पानीहाटी समेत कई इलाकों में टीएमसी के दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। टीएमसी ने कहा, कोलकाता के न्यू मार्केट में भाजपा समर्थकों ने केंद्रीय बलों के सामने कुछ दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



