Last Updated:
Raghav Chadha Attacks-म आदमी पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने ‘आप’ पर हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है. इससे सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राघव चड्ढा राष्ट्रपति से द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने गए थे. इसके बाद आम आदमी पार्टी पर ‘टॉक्सिक’ करार दिया.
राघव चड्ढा राष्ट्रपति से द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है.
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने ‘आप’ पर हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है. इससे सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राघव चड्ढा राष्ट्रपति से द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने गए थे. इसके बाद आम आदमी पार्टी पर ‘टॉक्सिक’ करार दिया. इसके साथ ही पार्टी पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका बयान पार्टी के खिलाफ बड़ा हमला माना जा रहा है.
सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब तक कोई व्यक्ति पार्टी के साथ रहता है, उसे ‘संस्कारी’ बताया जाता है, लेकिन जैसे ही वह अलग होता है, उसे ‘भ्रष्टाचारी’ करार दिया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब ऐसे व्यवहार कर रही है, जैसे कोई नाराज और पुराना साथी हो और एक ही बात में अटका हो.
उन्होंने यह भी कहा कि जो संगठन लूट-खसोट को ‘कट्टर ईमानदारी’ बताता हो, उसके साथ लंबे समय तक कोई यारी कैसे निभाता. राहुल चड्ढा के अनुसार पार्टी के भीतर अब वह माहौल नहीं रह गया है, जो पहले किसी समय हुआ करता था. आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अब अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है और इस वजह से आंतरिक मतभेद लगातार बढ़ रहे हैं. पार्टी को उन्होंने टॉक्सिस बताया है. उनका बयान पार्टी के खिलाफ बड़ा हमला माना जा रहा है.
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद की मीडिया ब्रीफिंग में चड्ढा ने साफ तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि आगे उनकी रणनीति क्या होगी, लेकिन उनके तेवरों से साफ है कि टकराव अब खुलकर सामने आ चुका है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



