Image Slider

Last Updated:

Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुछ ही दिनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है. आज सुबह डबल डेकर बस लुधियाना से हरदोई जा रही थी. तभी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई और इसमें लगभग 26 यात्री घायल हो गए. जिन्हें जनपद के संभल के बहजोई सीएससी में भर्ती कराया गया. जिसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें बदायूं जिला अस्पताल रेफर किया गया है. आपको बता दे कि दूसरा हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं के पापड़ के पास रविवार को एक कार के सामने सांड आ जाने से दो महिलाएं घायल हो गई थी, जिन्हें सीएचसी दातागंज पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. वहीं सोमवार को एक कार का टायर फटने से बड़ा हादसा होते-होते रह गया था.

गंगा एक्सप्रेस-वे पर तीसरा सड़क हादसा, सुबह अचानक मच गई चीख-पुकारZoom

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा.

बदायूं: 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरदोई में किया था. यह एक्सप्रेसवे मेरठ से चलकर प्रयागराज को जा रहा है और इसकी दूरी लगभग 594 किलोमीटर है. इस एक्सप्रेस-वे पर 120 km की रफ्तार से लोग अपने वाहन दौड़ा रहे है. जिस कारण यह एक्सप्रेस-वे हादसों का कारण बन रहा है. बदायूं जनपद में अब तक 3 हादसे हो चुके है. आज सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर इस्लामनगर क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे के चन्दौई टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा हो गया. एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में दो दर्जन से अधिक 26 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद चारों ओर घायलों की चीख पुकार मच गई. काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची मगर ज्यादा घायल लोग होने के कारण काफी देर बाद जनपद संभल की सीएचसी बहजोई में उन्हें भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस का चालक शराब के नशे में था.

एक्सप्रेस-वे पर जंगली जानवर आने से हादसा
वहीं रविवार की दोपहर को गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं जनपद क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए. इन हादसों ने UPEIDA के गंगा एक्सप्रेसवे के सुरक्षा के मानकों की पोल खोल दी. रविवार को एक कार जंगली जानवर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई. जंगली जानवर को बचाने के चक्कर मे यह हादसा हुआ. जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें दातागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया. घायल महिलाएं प्रयागराज की रहने वाली थी जिनका नाम रेशु श्रीवास्तव, आराधना श्रीवास्तव, और आराध्या श्रीवास्तव है. यह परिवार मेरठ की तरफ से प्रयागराज वापस जा रहा था. तभी हादसा हुआ है.

टायर फटने से पलटी कार
रविवार को हुए दूसरे सड़क हादसे में कार का टायर फटने से कार पलट गई. बस्ती के रहने वाले घायलों को सीएचसी दातागंज में इलाज कराया गया. यह लोग बस्ती से हरिद्वार जा रहे थे. जब कार का टायर फटा तो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें नीलम उपाध्याय, श्रेया उपाध्याय घायल हुए थी. सभी इलाज के बाद चले गए.

एक्सप्रेस-वे पर आसानी से चढ़ रहे जानवर
स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे के किनारे लगाए गए तारबाड़ (फेंसिंग) कई जगहों पर टूटे, ढीले या अधूरे हैं, जिससे मवेशी आसानी से अंदर घुस आते हैं. तेज रफ्तार वाले इस मार्ग पर यदि जानवरों की आवाजाही नहीं रोकी गई. तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं. फेंसिंग की मरम्मत और मजबूत हो. संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बैरियर और लगातार पेट्रोलिंग की जाए. कई लोगों ने बताया कि इस पर छुट्टा जानवर दिखाई दे रहे है चूंकि कहीं-कहीं पर मिट्टी बचाने के लिय सड़क को नीचा किया गया. इन्हीं नीचे रास्तों से छुट्टा जानवर आ जा रहे है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||