Last Updated:
पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी आसानी से बहुमत के आंकड़े 147 को पार करती दिख रही है. पीएम मोदी की 21 रैलियों और अमित शाह के 11 रोड शो ने राज्य का सियासी समीकरण बदल दिया है. योगी आदित्यनाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों के आक्रामक प्रचार के दम पर बीजेपी अब बंगाल में सरकार बनाने की तैयारी में है.
पांच राज्यों के चुनाव नतीजे, कितनों में बीजेपी की सरकार?
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मौजूदा काउंटिंग ट्रैंड्स बरकरार रहते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 147 सीटों के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी. बंगाल में बीजेपी न केवल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, बल्कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है. इस जीत के साथ ही देश में एनडीए शासित राज्यों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी. बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बंगाल की गलियों में जमकर पसीना बहाया है.
मोदी मैजिक ने बंगाल में कैसे बदली हवा?
अमित शाह और दिग्गज नेताओं की रणनीतिक रैलियां
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के कोने-कोने में कुल 40 चुनावी कार्यक्रम किए. उन्होंने 43 में से 39 संगठनात्मक जिलों को कवर करते हुए 57 विधानसभा क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बनाई. शाह ने 29 बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया और राज्य भर में 11 रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मिलकर केंद्रीय नेताओं ने 128 विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभाला. इस अभियान में जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नाम शामिल रहे. स्मृति ईरानी ने सबसे अधिक 31 और मनोज तिवारी ने 17 जनसभाएं की. इनके अलावा कंगना रनौत, हेमा मालिनी और रवि किशन ने भी भीड़ जुटाकर माहौल को पक्ष में करने का काम किया.
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी नेताओं की रैलियों का ब्योरा
| नेता का नाम | कुल रैलियां/कार्यक्रम | मुख्य जानकारी |
|---|---|---|
| नरेंद्र मोदी | 21 | 19 सभाएं, 2 रोड शो |
| अमित शाह | 40 | 29 सभाएं, 11 रोड शो |
| स्मृति ईरानी | 31 | सर्वाधिक केंद्रीय महिला नेता सभाएं |
| योगी आदित्यनाथ | 23 | स्टार कैंपेनर सीएम |
| मनोज तिवारी | 17 | – |
| रवि किशन | 14 | – |
| माणिक साहा | 14 | – |
योगी और हिमंता समेत कई मुख्यमंत्रियों ने झोंकी ताकत
बीजेपी ने बंगाल जीतने के लिए अपने स्टार मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारा था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में रिकॉर्ड 23 जनसभाएं की. उनकी रैलियों में जबरदस्त भीड़ देखी गई, जिसने ध्रुवीकरण और विकास के मुद्दे को हवा दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वकर्मा, राजस्थान के भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मोहन यादव ने भी कई क्षेत्रों में जाकर वोट मांगे.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


