Image Slider

Last Updated:

मां-पापा बनने के बाद पहली बार एक साथ दिखे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल. एयरपोर्ट से वायरल हुआ कपल का क्लासी लुक. फैंस बोले क्वीन इज बैक आफ्टर अ लॉन्ग टाइम. देखें वीडियो-

Zoom

कैटरीना कैफ विक्की कौशल

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल पिछले साल एक बेटे के पैरेंट्स बने थे. पापा बनने के बाद विक्की तो कई बार लोगों के बीच स्पॉट हुए और फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन उनकी वाइफ कैटरीना लंबे समय से अपनी मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही थीं. इसी के चलते वह काम से ब्रेक लेकर पर्सनल लाइफ में बिजी थीं. एक्ट्रेस काफी समय से लोगों की नजरों से दूर थीं. अब आज सुबह दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है, जिससे कपल के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं.

एक साथ दिखे विक्की-कैट
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं. फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है, कपल की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. जब से कैटरीना मां बनी हैं, तब से वह लाइमलाइट और कैमरे से दूर बनी हुई हैं. लंबे समय से एक्ट्रेस किसी फिल्म में भी नहीं दिखाई दी हैं और पब्लिकल में उनका अपीयरेंस कम हो चुका है. कैटरीना अपनी डिलीवरी के दौरान किसी इवेंट में भी नहीं शामिल हुईं और मां बनने के बाद उन्होंने ये चीज जारी रखी है. अब लंबे समय के बाद एक्ट्रेस लोगों के बीच स्पॉट हुईं. इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल भी दिखाई दिए. कई महीनों बाद कपल को एक साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. दोनों के चाहने वाले उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

लुक के दीवाने हुए फैंस
कैटरीना और विक्की को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस के लुक को देख फैंस अपना दिल हार बैठे. उन्होंने ब्लैक कलर ट्रेंच कोट के साथ मैचिंग ट्रैक कार्गो कैरी किया था. एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ ओपन हेयरस्टाइल बनाया था वहीं साथ में ब्लैक कलर का स्टाइलिश सनग्लास पहना था. कैटरीना हमेशा की तरह इस बार भी नॉर्मल मेकअप में थीं, जिसमें वे बेहद रॉयल लग रही थीं. कैट के लुक ने फैंस का एक बार फिर से दिल जीत लिया है, वह उनकी फोटोज पर कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

वहीं विक्की के लुक की बात करें, तो उन्होंने भी ब्लैक आउटफिट पहनकर अपनी वाइफ से ट्विनिंग किया था. ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ विक्की ने ब्राउन कलर की जैकेट के साथ अपने लुक को पूरा किया, जिसमें वे काफी हैंडसम लगे. अपने खूबसूरत लुक के साथ इस कपल ने बेहद ही सादगी के साथ पैप्स को एयरपोर्ट पर पोज दिया. जिसकी तस्वीरें वीडियो खूब वायरल हो रही हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||