Image Slider

Last Updated:

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में फिल्म दृश्यम की तरह ही एक हत्या की गई. अब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. जब आरोपी ने बताया कि उसने कैसे मर्डर किया तो सबके होश उड़ गए.

CCTV बंद, लाइट कट, फिर एंट्री... फिल्मी स्टाइल में की थी चौकीदार की हत्याZoom

सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किड्स हेविंग पब्लिक स्कूल के चौकीदार की हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया है. यह हत्या किसी आम वारदात की तरह नहीं थी, बल्कि पूरी साजिश बेहद शातिर तरीके से रची गई थी और फिल्म दृश्यम की तर्ज पर अंजाम दिया गया था. हालांकि, पुलिस ने सतर्कता के चलते आरोपियों को धर पकड़ा है. पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपित मोहन को उसके साथी नितिन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह है मामला

घटना 24 अप्रैल की देर रात चरथावल थाना क्षेत्र के किड्स हेविंग पब्लिक स्कूल की है, जहां स्कूल के चौकीदार राजू की स्कूल परिसर में फावड़े से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. लगातार तलाश के बीच शनिवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किशनपुरा गांव के जंगल में चौकीदार की हत्या में शामिल बदमाश छिपे हुए हैं. इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से चली गोलियों में एक बदमाश मोहन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने मौके से उसके साथी नितिन को भी दबोच लिया. घायल मोहन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके से पुलिस ने आलाकत्ल फावड़ा, डंडा, एक बजाज सिटी मोटरसाइकिल, 2 अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

ऐसे रची साजिश

पूछताछ में मोहन ने खुलासा किया कि वह मृतक चौकीदार राजू की दुकान में पिछले लगभग 20 सालों से इलेक्ट्रॉनिक सामान का काम कर रहा था. राजू द्वारा दुकान का सौदा किसी अन्य व्यक्ति को किए जाने से उसकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया था. इसी रंजिश के चलते उसने तेजालेहड़ा गांव निवासी अपने साढ़ू के बेटे नितिन के साथ मिलकर राजू की हत्या की साजिश रची. उसने ने यह भी बताया कि वह पहले पुलिस के साथ रहकर CCTV लगाने का काम कर चुका है. इसलिए उसे अच्छी तरह मालूम था कि किसी आपराधिक वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों को कैसे बंद किया जाता है.

फिर हुई जांच पड़ताल

इसी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उसने ‘दृश्यम’ फिल्म की तरह पूरी साजिश रची. दोनों ने पहले स्कूल के सभी CCTV कैमरों की बिजली आपूर्ति बंद की और उसके बाद रात में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार राजू पर फावड़े और डंडों से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. सएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चरथावल कस्बे के एक स्कूल में चौकीदार की हत्या के मामले में 103 BNS के तहत हत्या का अभियोग दर्ज किया गया था. एसपी सिटी और सीओ सदर के नेतृत्व में 3 पुलिस टीमें, थाने की टीमें और अलग से गठित विशेष टीमें लगातार 10 दिन से आरोपितों की तलाश में लगी थीं.

पूछताछ और सुरागों के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जो अपराध में शामिल था और फरार होने की फिराक में था. पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर छापा मारा तो उसने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मोहन घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से तमंचे बरामद हुए. हत्या के दौरान फावड़े से उसने 3 बार वार करने की बात स्वीकार की है. इस दौरान नितिन के हाथ में भी चोट लगी.

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए मुठभेड़ में पकड़े गए मोहन और उसके साथी नितिन दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||