Image Slider

देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू के दौरान छत का दरवाजा बंद होने, बिल्डिंग में केवल एक जगह सीढ़ी और बालकनी पर लगी लोहे की ग्रिलों ने रेस्क्यू को बेहद मुश्किल बना दिया था। ऐसी ही कुछ कमियों के चलते 9 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत इमारत की दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से में स्थित एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट के कारण हुई। यह घटना तड़के करीब 3:30 बजे हुई, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें तुरंत फैल गईं और तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं।

जब आग लगी, तो कई निवासियों ने बचने की कोशिश की। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन दुर्भाग्यवश, छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे वहीं फंस गए और सीढ़ियों पर ही झुलसकर उनकी मौत हो गई। जिस मंजिल पर आग लगी थी, वहां मौजूद चार लोग भी इस अग्निकांड का शिकार हो गए।

बचाव दल ने इमारत के आगे के हिस्से में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की, लेकिन पीछे के हिस्से में फंसे लोगों को बचाना मुश्किल साबित हुआ। मृतकों के शव इस हद तक झुलस गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, छत का दरवाजा बंद होने, बिल्डिंग में सीढ़ी और बालकनी पर लगी लोहे की ग्रिलों ने रेस्क्यू को बेहद मुश्किल बना दिया था। ऐसी ही कुछ कमियों के चलते 9 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

छत पर जाने का रास्ता बंद था, बच सकती थी और भी जिंदगियां

दमकलकर्मि के मुताबिक, छत पर जाने का रास्ता बंद था, और इसी वजह से वे अपनी जान नहीं बचा पाए। अगर वह बंद न होता, तो शायद वे बच जाते। अग्निशमन कर्मी ने बताया, वहां एक बीच की सीढ़ी है, जो आने-जाने के लिए इस्तेमाल होती है। पीछे की तरफ का दरवाजा ग्रिल से ढका हुआ था, जिसकी वजह से हमें बचाव अभियान चलाने के लिए औजारों का इस्तेमाल करके उसे काटना पड़ा।’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||