राजधानी में शनिवार रात फिटनेस और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब नाइट रनर दिल्ली 2026 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। हाफ मैराथन में महिला वर्ग में रेखा रावत ने 1:42:36 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। अनूपमा शर्मा दूसरे और नीलांजना डे सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं पुरुष वर्ग में जोनाथन इशरवुड ने 1:24:35 के समय के साथ जीत दर्ज की, जबकि अजय यादव दूसरे और सिद्धार्थ सोलंकी तीसरे स्थान पर रहे। द सिटी रन्स ऑफ्टर डार्क थीम पर आधारित इस मेगा इवेंट में हजारों धावकों ने हिस्सा लिया और रात के अंधेरे में रोशनी, संगीत और जोश के बीच दौड़ लगाई।
इस आयोजन में हाफ मैराथन (21.1 किमी), 10.5 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियां रखी गई थीं। शाम 7 बजे शुरू हुई इस रेस में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
5 किमी वर्ग में रोहित प्रथम आए
5 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में रोहित सिंह चौहान ने 19:06 मिनट के समय के साथ जीत दर्ज की, जबकि रवि सिंह और विमल मौर्य क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राधा किशोरी ने 23:15 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। तनवीर कौर ढिल्लों दूसरे और एलेना सावेलेवा तीसरे स्थान पर रहीं।
10.5 किमी में चांदनी नंबर वन
10.5 किमी दौड़ में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। महिला वर्ग में चांदनी ने 45:58 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। जयंती थपलियाल दूसरे और केटी रुस तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में आयुष शर्मा ने 40:43 के समय के साथ बाजी मारी, जबकि राकेश कुमार सरन दूसरे और अंकित त्यागी तीसरे स्थान पर रहे।
माहौल उत्सव जैसा दिखा
आयोजन स्थल पर डीजे म्यूजिक, लाइट्स और चीयर जोन ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया, जिससे धावकों का उत्साह दोगुना हो गया। यह आयोजन राजधानी में फिटनेस के बढ़ते क्रेज का प्रतीक बनकर उभरा और यह संदेश दिया कि अब दिल्ली सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी दौड़ने को तैयार है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



