समय रैना ने पिछले साल के विवाद के बाद इस साल कमबैक किया. उनका कमबैक वीडियो मोस्ट वॉच्ड कॉमेडी वीडियो बन गया है. हाल ही में समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया ने कपिल शर्मा के शो पर शिरकत की और इस दौरान उन्होंने अपना दर्द साझा किया.
नई दिल्ली. इंडिया गॉट लेटेंट विवाद के बीच समय रैना काफी समय तक यूट्यूब से दूर हो गए थे. उन्होंने पिछले साल के विवाद के 14 महीने बाद वापसी की. अब बीते शनिवार को वो कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडिया कपिल शो’ पर नजर आए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maisamayhoon)
इस शो पर रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दिल बहुत साफ है. वो सच में दिल से बहुत अच्छे इंसान हैं. इस पर कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने समय रैना का शो बंद करा दिया था और इसके बावजूद उन्होंने माफ कर दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maisamayhoon)
पिछले साल ‘इंडिया’ज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद यह पहली बार है जब दोनों सार्वजनिक रूप से इतने हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में साथ दिखाई देंगे. यही वजह है कि यह एपिसोड सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि उनके रिश्ते की नई परिभाषा भी पेश करता नजर आ रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maisamayhoon)
Add News18 as
Preferred Source on Google
शो के प्रोमो ने पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. कपिल शर्मा ने शो पर न सिर्फ दोनों मेहमानों की टांग खींची बल्कि उनके जख्मों पर नमक भी छिड़का. रणवीर जब समय रैना की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनका दिल बेहद साफ है और लोगों को यह समझना चाहिए, तो कपिल तुरंत चुटकी लेते हैं कि किसी का शो बंद होने जैसी स्थिति के बाद भी अगर दोस्ती बची रहे, तो दिल सच में साफ ही होगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maisamayhoon)
इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया कहते हैं कि पिछले एक साल में समय रैना के साथ उनकी दोस्ती काफी गहरी हुई है. इसपर समय ने रिएक्ट करते हुए कहा कि ऐसा रणवीर को लगता है जो कि सच है. इसपर सबका रिएक्शन देखने लायक था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maisamayhoon)
नवजोत सिंह सिद्धू ने यंग कॉमेडियन को सलाह देते हुए कहा कि अगर भगवान एक दरवाजा बंद करता है, तो 10 खिड़की खोलता है. इसपर समय ने कहा कि बाकी लोग उसी 10 खिड़की से उन्हें पत्थर मारते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maisamayhoon)
समय रैना की हाजिरजवाबी ने नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को हैरान कर दिया. वो समय की कॉमिक टाइमिंग के मुरीद हो गए. सिद्धू और कपिल शर्मा भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maisamayhoon)
कपिल शर्मा के शो का लेटेस्ट एपिसोड बीते शनिवार की रात को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ. इस एपिसोड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. रणवीर और समय के रीयूनियन के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. पिछले बार के विवाद के बाद दर्शकों को लगा कि वो साथ नहीं आएंगे, लेकिन इस एपिसोड ने फैंस को हैरान कर दिया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



