Image Slider

X

सुनील

मजरूह सुल्तानपुरी की कलम का जादू, साल 1969 में सुपरहिट हुआ गाना, सुनील दत्त-आश

 

नई दिल्ली. ‘तेरी आंखों के सिवा’ फिल्म चिराग’ (1969) का एक कालजयी गाना है, जिसे सुनील दत्त और आशा पारेख पर फिल्माया गया है. इस गाने को संगीत के जादूगर मदन मोहन ने म्यूजिक दिया था था और इसके बोल गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. यह गाना अपनी मधुर धुन और दिल को छू लेने वाली गायकी के लिए जाना जाता है, जिसके दो अलग-अलग वर्जन हैं. मेल वर्जन को मोहम्मद रफी ने और फीमेल वर्जन को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल प्रियतमा की आंखों की खूबसूरती की तुलना दुनिया की तमाम खुशियों से करते हैं, जो इसे एक आदर्श रूमानी गीत बनाते हैं. सुनील दत्त की सहज अदाकारी और आशा पारेख की खूबसूरती ने इस गाने को भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार गीतों की सूची में शामिल कर दिया है. आज भी यह गाना प्रेम और सादगी का प्रतीक माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||