देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि 10 से ज़्यादा गाड़ियां (दमकल की गाड़ियां) पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने बालकनी के रास्ते करीब 20 लोगों को बचाया, पीछे के फ्लैट्स से कुछ लोग फिर भी बाहर आ गए हैं। मुझे लगता है कि 1 या 2 परिवार अभी भी बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं।
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया विवेक विहार में एक चार-मंजिला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंज़िल पर कुछ लोगों की जान चली गई। अब तक 3-4 शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी बचे शवों की तलाश जारी है। हम अभी भी तलाशी अभियान चला रहे हैं। तलाशी पूरी होने के बाद हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे।”
#WATCH | Delhi: A resident, Charanjit Singh, says, “More than 10 vehicles (fire tenders) arrived. The fire brigade rescued around 20 people through the balcony… but I think some people from the backside flats were still able to come outside… I think 1 or 2 families are still… https://t.co/JXCQ0AMEls pic.twitter.com/j7ScMZ2fVR
— ANI (@ANI) May 3, 2026
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



