Lucknow Latest News: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. आज दिल्ली में बीजेपी की एक अहम बैठक हो रही है, जिसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल शामिल हैं. इस बैठक में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी.
दिल्ली जाते वक्त की तस्वीर.
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी. पार्टी जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विचार कर सकती है. खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व संतुलन बनाने की कोशिश होगी.
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर आ गया है. ऐसे में यह बैठक ‘मिशन 2027’ की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है. पार्टी नेतृत्व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेकर आगे की रणनीति तय करेगा. बताया जा रहा है कि जिन नेताओं ने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, उन्हें सरकार में जगह मिल सकती है. इसके अलावा संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक पकड़ बनाने और चुनावी मुद्दों को धार देने पर भी चर्चा होगी.
दिल्ली में हो रही इस बैठक को अचानक बुलाया जाना भी कई संकेत दे रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिनमें मंत्रिमंडल विस्तार की टाइमिंग और उसमें शामिल होने वाले नए चेहरों पर अंतिम मुहर लग सकती है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

