अगर आप इस वीकेंड घर बैठे बोरियत मिटाना चाहते हैं, तो ओटीटी पर मनोरंजन का शानदार मेला लग चुका है. सस्पेंस थ्रिलर से लेकर धमाकेदार एक्शन और इमोशनल ड्रामा तक, इस हफ्ते 6 फिल्में और सीरीज दस्तक दे चुकी हैं. ये सभी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई हैं, जिनका आप घर बैठे आराम से लुत्फ उठा सकते हैं.
नई दिल्ली. अगर आप इस वीकेंड कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज तैयार है. चाहे आप एक ही बैठक में पूरी सीरीज खत्म करने वाले बिंज-वॉचर हों या फिर एक शानदार मूवी नाइट की तलाश में हों, इस हफ्ते की लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. सस्पेंस थ्रिलर से लेकर इमोशनल ड्रामा तक, ये नई रिलीज आपको स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगी. तो अपना पॉपकॉर्न तैयार रखिए और मनोरंजन की इस सवारी के लिए तैयार हो जाइए.
द केरल स्टोरी 2: इस थ्रिलर फिल्म की कहानी तीन ऐसी लड़कियों पर आधारित है जो अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती हैं- एक यूपीएससी की तैयारी कर रही है, दूसरी एथलीट है और तीसरी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर. लेकिन उनकी जिंदगी तब मुश्किल में पड़ जाती है जब वे अनजाने में झूठ और धोखे के एक ऐसे चक्रव्यूह में फंस जाती हैं, जहां इमोशनल शोषण और साजिशें कदम-कदम पर उनका पीछा करती हैं. यह उनके संघर्ष और धोखे की दास्तान है. इस मूवी को जी5 पर देख सकते हैं.
अनदेखी: द फाइनल बैटल: अटवाल खानदान की ये जंग अब अपने आखिरी और सबसे खतरनाक अंजाम तक पहुंच गई है. पापाजी और रिंकू के बीच का तनाव अब एक आर-पार की लड़ाई में बदल चुका है. जिस साम्राज्य को कभी रिंकू ने अपने खून-पसीने से खड़ा किया था, अब वही उसे मिट्टी में मिलाने पर आमादा है. धोखे और बदले की इस आग में वफादारी और रिश्तों की अहमियत पूरी तरह खत्म होने वाली है. यह सीरीज सोनी लिव पर अवेलेबल है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ग्लोरी: यह सिर्फ खेल की कहानी नहीं है, बल्कि जुर्म और खेल के मेल का एक खौफनाक सफर है. जब बॉक्सिंग के एक चमकते सितारे की मौत संदिग्ध हालात में होती है, तो उसके कोच और उनके बेटों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. वे अनजाने में ही अपराध की एक ऐसी अंधेरी दुनिया में फंस जाते हैं, जिसका जाल रिंग के बाहर बहुत दूर तक फैला हुआ है. पुलकित सम्राट और दिव्येंदु ने इसमें जबरदस्त काम किया है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.
सपने वर्सेस एवरीवन- सीजन 2: प्रशांत के संघर्ष की कहानी एक बार फिर पर्दे पर लौट आई है. मुंबई जैसे बड़े शहर में एक्टर बनने का सपना लेकर निकले प्रशांत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं दूसरी तरफ, रियल एस्टेट की दुनिया में जिम्मी का दबदबा अब खतरे में है. राजनीति के नए समीकरणों ने इनके बीच की पुरानी दुश्मनी को और भी हवा दे दी है. इस बार मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
स्वैप्ड: यह एक बहुत ही प्यारी एनिमेटेड फिल्म है जिसमें माइकल बी. जॉर्डन और जूनो टेंपल ने अपनी आवाज दी है. कहानी एक चिड़िया और एक जंगली जीव की है, जो जादुई मंत्र के कारण गलती से एक-दूसरे के शरीर में बदल जाते हैं. उनकी पुरानी दुश्मनी अब एक मजेदार सफर में बदल जाती है जहां उन्हें एक-दूसरे को समझना पड़ता है. दोस्ती और कॉमेडी का यह सफर हर किसी का दिल जीत लेगा. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
वुदरिंग हाइट्स: एमिली ब्रोंटे की क्लासिक प्रेम कहानी को एक बार फिर नए अंदाज में पेश किया गया है. यह 18वीं सदी के इंग्लैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित हीथक्लिफ और कैथरीन के बीच के अटूट प्यार और नफरत की दास्तान है. कहानी दिखाती है कि कैसे वर्ग-भेद और समाज की दीवारें दो चाहने वालों के बीच दूरियां पैदा करती हैं, जो बाद में एक दर्दनाक त्रासदी में तब्दील हो जाती है. यह मूवी एसबीओ मैक्स पर मौजूद है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


