Image Slider

गाजियाबाद कुछ साल पहले तक दिल्ली और एनसीआर के सस्ते विकल्प के रूप में देखा जाता था, जो लोग नोएडा या दिल्ली में घर अफोर्ड नहीं कर सकते थे, वो गाजियाबाद में घर लेने का सोचते थे, लेकिन वक्त के साथ-साथ गाजियाबाद पूरी तरह बदल रहा है. अब यहां सिर्फ किफायती घर नहीं बल्कि लग्जरी घरों की भी डिमांड तेजी से बढ़ रही है, इसलिए कई बिल्डर यहां अपने प्रीमयम प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं.  

खरीदारों की प्राथमिकता अब महज किफायती दाम नहीं, बल्कि बड़े स्पेस और लग्जरी सुविधाएं हैं. इस बदलाव की सबसे बड़ी धुरी ‘बेहतरीन कनेक्टिविटी’ है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नमो भारत (RRTS), और मेट्रो के विस्तार ने दिल्ली-नोएडा की दूरी को इतना कम कर दिया है कि अब लोग सफर की थकान के बजाय बड़े और आरामदायक घरों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं.

हवाई संपर्क के मामले में हिंडन एयरपोर्ट की सक्रियता और आगामी जेवर एयरपोर्ट के रणनीतिक लाभ ने शहर के रियल एस्टेट मार्केट में नई जान फूंक दी है. मोहन नगर और इंदिरापुरम तक मेट्रो की पहुंच ने शहरी ट्रांसपोर्ट को बेहद सुगम और आधुनिक बना दिया है.

यह भी पढ़ें: दुबई में बसने का सुनहरा मौका! अब कम निवेश में भी मिलेगा 2 साल का वीजा

रियल एस्टेट विशेषज्ञों की राय

कार्यन ग्रुप के निदेशक अमित अग्रवाल कहते है, ‘गाजियाबाद के रियल एस्टेट मार्केट में आया उछाल यहां की बदलती जीवनशैली और ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को रेखांकित करता है. आज के खरीदार घर के साथ-साथ सुविधा, सुरक्षा और आधुनिकता के संगम को प्राथमिकता दे रहे हैं. खासकर वेव सिटी और NH-24 जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में विकास का केंद्र केवल इमारतें बनाना नहीं, बल्कि एक आधुनिक कम्युनिटी को बसाना है. निवेश के लिहाज से गाजियाबाद का सबसे आकर्षक पहलू यह है कि यहां वैश्विक स्तर की बुनियादी सुविधाएं अभी भी अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी प्रतिस्पर्धी और किफायती दामों में उपलब्ध हैं.”

एयू रियल एस्टेट के निदेशक आशीष अग्रवाल कहते हैं- “बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं के दम पर गाजियाबाद अब ‘अफोर्डेबल’ की पुरानी छवि को पीछे छोड़ चुका है. दिल्ली और नोएडा से बेहतर सड़क संपर्क ने इसे प्रीमियम और लग्जरी घर खरीदारों की पहली पसंद बना दिया है. आज गाजियाबाद केवल घर बनाने के लिए नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली जीने के लिए पहचाना जा रहा है. यह शहर एनसीआर में लग्जरी रियल एस्टेट के भविष्य का नया नाम बन गया है.”

यह भी पढ़ें: अंबानी के घर के करीब रहने का मौका, किराये पर मिल रहा है आलीशान फ्लैट

भविष्य का निवेश और शानदार रिटर्न की उम्मीद

रियल एस्टेट जानकारों के मुताबिक, गाजियाबाद में हो रहा बुनियादी ढांचागत विकास आने वाले समय में प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल का संकेत दे रहा है. वर्तमान में यहां कीमतें अन्य एनसीआर क्षेत्रों के मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन जिस तरह से नमो भारत और जेवर एयरपोर्ट का प्रभाव बढ़ रहा है, उससे आने वाले 3 से 5 वर्षों में निवेश पर शानदार रिटर्न (ROI) मिलने की पूरी संभावना है. विशेषज्ञों का मानना है कि गाजियाबाद अब केवल रहने के लिए ही नहीं, बल्कि लंबी अवधि के निवेश के लिए भी एक ‘गोल्डन डेस्टिनेशन’ बन चुका है, जहां संपत्ति की वैल्यू तेजी से बढ़ रही है.

नोएडा का बेहतर और किफायती विकल्प

नोएडा में बढ़ती भीड़ और आसमान छूती कीमतों के बीच गाजियाबाद अब एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रहा है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे ने नोएडा और गाजियाबाद के बीच की भौगोलिक दूरी को लगभग खत्म कर दिया है, जिससे नोएडा के आईटी और कॉर्पोरेट हब में काम करने वाले लोग अब गाजियाबाद को प्राथमिकता दे रहे हैं. यहां नोएडा के मुकाबले कम कीमत में अधिक बड़ा स्पेस, बेहतर वेंटिलेशन और आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं. ऐसे में, जो लोग नोएडा की प्रीमियम लाइफस्टाइल चाहते हैं लेकिन बजट और बड़े स्पेस के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं, उनके लिए गाजियाबाद के नए प्रोजेक्ट्स पहली पसंद बन रहे हैं.

—- समाप्त —-

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||