उत्तर रेलवे समर स्पेशल ट्रेन 03435/03436 मालदा टाउन और आनंद विहार के बीच साप्ताहिक रूप से संचालित करेगा। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 03435 प्रत्येक सोमवार को मालदा टाउन से सुबह 09:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 02:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन मई महीने में 4, 11, 18 और 25 तारीख और जून में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03436 प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम को मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन मई में 5, 12, 19 और 26 तारीख को और जून में 2, 09, 16, 23 और 30 तारीख को संचालित होगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिनमें न्यू फरक्का, बारहरवा, साहिबगंज, पिरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, देहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी और टुंडला प्रमुख हैं।
दिल्ली-जालंधर सिटी ट्रेन सेवा में बदलाव
उत्तर रेलवे ने दिल्ली और जालंधर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार, परिचालन कारणों के चलते ट्रेन संख्या 14681 (दिल्ली जंक्शन-जालंधर सिटी) को 28 अप्रैल को अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही लुधियाना जंक्शन पर समाप्त कर दिया जाएगा। इसी तरह वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 14682 (जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन) 29 अप्रैल को जालंधर सिटी से नहीं, बल्कि लुधियाना जंक्शन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



