Image Slider

Last Updated:

Ganga Expressway News Live: अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की योजना के तहत 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के किनारे 12 औद्योगिक केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जिनके लि…और पढ़ें

37000 करोड़ की लागत से तैयार गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदीZoom

गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उद्घाटन करेंगे.

Ganga Expressway Inauguration Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाए गए गंगा एक्सप्रेसवे को 29 अप्रैल को हरदोई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को समर्पित करेंगे. राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस परियोजना को एक्सप्रेसवे सह औद्योगिक गलियारा मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है. करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे देश की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है. लगभग 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने चार प्रमुख पैकेज में विभाजित कर तेजी से पूरा कराया है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

Ganga Expressway Opening Live: गंगा एक्सप्रेसवे पर एयरस्ट्रिप, आईटीएमएस और सुरक्षा की अत्याधुनिक व्यवस्था

इस एक्सप्रेसवे की एक खास विशेषता शाहजहांपुर के पास बनाई गई लगभग 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप है, जहां आपात स्थिति में वायुसेना के विमान उतर सकते हैं. इसके अलावा, पूरे मार्ग पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), सीसीटीवी निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, एम्बुलेंस और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है. वाहनों की गति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

Ganga Expressway News Live: पीपीपी मॉडल पर आधुनिक निर्माण

गंगा एक्सप्रेसवे को पीपीपी (DBFOT) मॉडल पर विकसित किया गया है, जो सार्वजनिक-निजी भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसे फिलहाल 6 लेन में तैयार किया गया है, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसे 8 लेन तक विस्तार योग्य बनाया गया है। 120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ यह एक्सप्रेसवे तेज और सुगम यातायात सुनिश्चित करेगा। उच्च गुणवत्ता के निर्माण, चौड़े राइट ऑफ वे और मजबूत सेफ्टी फीचर्स इसे देश के सबसे आधुनिक एक्सप्रेसवे में शामिल करते हैं।

Ganga Expressway Inauguration Live: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम का होगा लाइव टेलिकास्ट

गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन होने वाला है. ऐसे में संभल जिले में लहरावन इंटरचेंज पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यहां लोकार्पण का लाइव प्रसारण होगा. इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबदेवी एवं प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति रहेंगे मौजूद. संभल में कार्यक्रम की तैयारी पूरी.

Ganga Expressway Inauguration Live: पीएम मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

आज उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाएगा, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा हाईस्पीड कॉरिडोर है. यह परियोजना न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगी, बल्कि औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से भी गेमचेंजर साबित होगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से सीधे जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को भी मजबूती प्रदान करेगा.

Meerut Prayagraj Ganga Expressway Live: 12 जिले और 518 गांवों से होकर निकला है गंगा एक्सप्रेसवे

मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण आज होगा. पीएम नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस वे का हरदोई से भव्य लोकार्पण करेंगे. एक्सप्रेसवे के इंड पॉइंट प्रयागराज के सोरांव के जुड़ापुर दांदू गांव में भी आयोजित किया गया है कार्यक्रम. प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है. सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी. मेरठ से प्रयागराज 594 किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे का निर्माण 64 महीने में पूरा हुआ है. 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने शाहजहांपुर से एक्सप्रेस-वे का भूमि पूजन किया था. यह एक्सप्रेसवे 12 जिले 518 गांवों को जोड़ेगा. गंगा एक्सप्रेस वे प्रदेश की लाइफ लाइन और ग्रोथ इंजन बनेगा. गंगा एक्सप्रेस से मेरठ से प्रयागराज की दूरी 6 से 7 घंटे में पूरी हो जाएगी. गंगा एक्सप्रेस-वे से धार्मिक पर्यटन के साथ ही साथ आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी. इसका सीधे तौर पर लाभ किसानों के उत्पादों को पूर्व से पश्चिम और पश्चिम से पूर्व लाने में होगा. गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ ही यूपी पूरे देश में एक्सप्रेस-वे में नंबर वन पर है.

Ganga Expressway Inauguration Live: गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का होगा लाइव प्रसारण

गंगा एक्सप्रेसवे समाचारः प्रतापगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के भव्य उद्घाटन का लाइव प्रसारण होगा. पीएम मोदी का संबोधन सैकड़ों की संख्या में लोग सुनेंगे. प्रभारी मंत्री दया शंकर सिंह, डीएम और एसपी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. लालगंज तहसील के सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर आज 11 बजे होगा कार्यक्रम. प्रतापगढ़ में 41 किलो मीटर से अधिक बना है गंगा एक्सप्रेसवे. 55 गांवों से होकर गुजरा है प्रतापगढ़ से गंगा एक्सप्रेसवे. औद्योगिक और धार्मिक गलियारे के रूप में विकसित किया गया है गंगा एक्सप्रेसवे. आधुनिक तकनीक और भव्य व्यवस्थाओं से पूरी तरीके से लैस है यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे. गंगा एक्सप्रेसवे से पश्चिमी जिलों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर. औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति के देगा गंगा एक्सप्रेसवे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||