Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच शुरुआती नतीजों ने सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है. अब तक आए रुझानों और घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस और आप काफी पीछे नजर आ रही है.
राज्यभर में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की कुल 9,992 सीटों में से अब तक 1,489 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इनमें बीजेपी ने 1,332 सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ी बढ़त हासिल की है. कांग्रेस के खाते में अब तक 108 सीटें आई हैं, जबकि आप सहित अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को 49 सीटें मिली हैं. शुरुआती रुझानों से ही यह साफ हो गया है कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है.
मतदान प्रतिशत के आंकड़े पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस बार ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा उत्साह देखने को मिला. नगर निगमों में जहां मतदान 49.02 प्रतिशत रहा, वहीं नगर पालिकाओं में यह 59.50 प्रतिशत दर्ज किया गया. उप-चुनाव वाले नगर निगमों में 55.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जिला पंचायतों में 61.69 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.38 प्रतिशत मतदान ने ग्रामीण भागीदारी को मजबूत संकेत दिया है.
Surat Nikay Chunav Parinam Live Updates: सूरत में साफ हुई, बीजेपी का दबदबा
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: सूरत के वार्ड नंबर चार, कपोदरा में भाजपा के चारों उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है. पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यह सीट जीती थी. इसके अलावा, सूरत जिले के बरदोली नगरपालिका के बीएबीएस स्कूल में मतगणना शुरू हो गई है. बरदोली नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. बरदोली नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 में भी भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. सूरत ग्रामीण के अरेठ तालुका पंचायत में भाजपा ने चार सीटें जीती हैं. भाजपा ने अरेठ, करावली, झाब और खोदंबा सीटें जीती हैं.
Gujarat Nagar Palika Election Result: सुरेंद्रनगर जिले में बीजेपी का दबदबा
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: सुरेंद्रनगर जिले की पटड़ी नगरपालिका में 6 वार्डों की सभी 24 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं. इनमें से 18 सीटें पहले ही भाजपा निर्विरोध जीत चुकी थी. इसके अलावा, बारडोली नगरपालिका के वार्ड संख्या 2 में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.
Ahmedabad Rajkot Nagar Nigam Chunav Result: अहमदाबाद की 25 सीटों पर बीजेपी आगे, कांग्रेस ने राजकोट में जीत हासिल की
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: अहमदाबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है. उधर राजकोट के वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. पिछली बार वार्ड नंबर 16 में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था.
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: गिरसोमनाथ, जूनागढ़ और अमरेली में आप की धमक
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: आम आदमी पार्टी ने स्थानीय निकायों चुनावों में अपना खाता खोल लिया है. AAP ने गिर सोमनाथ तालुका पंचायत सीट पर 18 और 1 सीट जीती है. वहीं जूनागढ़ के मालियाहाटीना के अमरापुर तालुका पंचायत में तीन सीटें अपने नाम कीं. इसके अलावा AAP के दकुभाई गजीपारा ने अमरेली के बगसारा तालुका पंचायत सीट जीती है.
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: सावली नगरपालिका वार्ड में भाजपा की जीत, बोटाद में कांग्रेस का खाता खुला
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: वडोदरा के सावली नगरपालिका के वार्ड 1 में भाजपा ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही, खेड़ा के फागवेल तालुका पंचायत की दानादरा सीट से भाजपा की सोनलबेन पृथ्वीराज सिंह परमार ने भी जीत दर्ज की है. बोटाद के बरवाला तालुका पंचायत की कपड़ियाली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुई हैं. यहां अरुणबेन मेहुलभाई मेर ने जीत हासिल की है. इस अलावा बोटाद के बरवाला तालुका पंचायत में भाजपा ने दो सीटें जीती हैं.
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में काउंटिंग शुरू होते ही कांग्रेस ने खूब किया बवाल
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात में 15 नगर निगमों की 13 सीटों, 84 नगर निगमों, 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों और 11 रिक्त नगर निगमों में मतगणना शुरू हो गई है. इस बीच अंबाजी के दांता स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू होने से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया. इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हंगामे के कारण मतगणना शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल छा गया.
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: ग्राम पंचायत की बस दो सीटों पर ही निर्विरोध फैसला
गुजरात के ग्राम पंचायत चुनावों की बात करें तो यहां 5,234 सीटों में से केवल 2 सीटों पर ही निर्विरोध फैसला हो सका. यहां कुल 13,871 उम्मीदवारों ने चुनाव में हिस्सा लिया, जो भारी टक्कर को दर्शाता है. इसके अलावा, 11 नगर पालिकाओं की 13 रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनावों में 4 सीटें निर्विरोध रहीं, जबकि 9 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 21 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई.
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: नगर निगम की 43, नगर पालिका की 84 सीटों पर निर्विरोध फैसला
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: नगर निगमों की बात करें तो 15 नगर निगमों में 261 वार्डों की 1,044 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें से 43 सीटों पर निर्विरोध फैसला हो गया. वहीं नगर पालिकाओं में 84 निकायों के 656 वार्डों की 2,624 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें 385 सीटें निर्विरोध रहीं. जिला पंचायतों में 34 इकाइयों के तहत 1,090 सीटों में से 52 सीटों पर निर्विरोध फैसला हो गया, जबकि 1,038 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 3,059 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई.
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: 736 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है बीजेपी
राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की कुल 9952 सीटों में से 736 सीटों का फैसला बिना किसी मुकाबले के हो गया. 1,663 उम्मीदवारों की तरफ से नाम वापस लेने की वजह से बीजेपी ने इन सीटों को निर्विरोध अपने नाम कर लिया.
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव में करीब 57.08% हुई वोटिंग
राज्य के इन स्थानीय निकाय चुनावों में औसतन 57.08% मतदान हुआ. इसमें नगर निगमों में 49.14 प्रतिशत, नगरपालिकाओं में 59.81 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 61.83 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.05 प्रतिशत मतदान शामिल है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



