Image Slider

Last Updated:

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. इस बीच वह बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं. उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों ने मीडिया के कैमरों से दूरी बनाए रखी और बिना पोज दिए सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए. भीड़ के बीच रणवीर अपनी पत्नी के प्रति बेहद प्रोटेक्टिव नजर आए और पूरी सावधानी से उन्हें गाइड करते दिखे. प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद कपल की यह पहली झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Zoom

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी है. मंगलवार को उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान दीपिका बेहद शांत और सहज अंदाज में नजर आईं, वहीं रणवीर सिंह प्रोटेक्टिव पति के अंदाज में दिखे और भीड़ के बीच दीपिका का हाथ थामकर उन्हें एयरपोर्ट के अंदर ले जाते हुए नजर आए.

एयरपोर्ट लुक की बात करें तो दीपिका ने इस खास मौके पर आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों को तरजीह दी. दूसरी बार मां बनने की खबर देने रने के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक का इंतजार कर रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणवीर का दीपिका के प्रति केयरिंग अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||