Image Slider

होमखेलक्रिकेट‘सूर्यवंशी के बैट में AI चिप’, IPL में कर रहे बेईमानी, लैब टेस्ट की उठी डिमांड

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: पाकिस्तान के क्रिकेट विशेषज्ञ नौमान नियाज वैभव सूर्यवंशी पर विवादित और बेवकूफी भरा बयान दे दिया है. नियाज ने अब भारतीय क्रिकेट के सबसे तेजी से उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर निशाना साधा है और कहा है कि उनके बल्ले में एआई चिप लगी है, जिससे उनके शॉट्स और ज्यादा ताकत से निकलते हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी पर पाकिस्तानियों ने संगीन आरोप लगाए.

नई दिल्ली: अगर आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं तो आपके पैर भी खींचे जाने तय हैं! महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत के उभरते स्टार है और इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट में राज कर रहे हैं. चारों ओर उनके ही नाम का हल्ला है. आईपीएल 2026 में एक तूफानी शतक जड़ चुका यह बाएं हाथ का बल्लेबाज लगभग हर मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा है. अब इसे जलन कहें या मूर्खता कि पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने वैभव सूर्यवंशी को AI चिप लगे बल्ले इस्तेमाल करने वाला खिलाड़ी कह दिया है.

‘वैभव के बैट में AI चिप लगी है’
नियाज ने ‘स्मैशहिट’ नामक एक शो में कहा, ‘जरा सोचिए. ये लड़का कौन है? इसके बल्ले की जांच करवाइए. जैसे वाडा डोपिंग टेस्ट करता है, वैसे ही इसे किसी लैब में भेजिए. शायद इसने अपने बल्ले में एआई चिप का इस्तेमाल किया होगा. ये तो अविश्वसनीय है. क्या खिलाड़ी है! मुझे लगा कि ये थोड़ा धीमा खेल रहा था. इससे मुझे हैरानी हुई कि ये लड़का कौन है? जब आप 18 साल के होते हैं, तो आपके शरीर में मांसपेशियां, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स बन जाते हैं. ये तो सिर्फ 16 साल का है. इसका जन्म तब हुआ था, जब विराट कोहली विश्व चैंपियन थे, इसमें पावर गेम से ज्यादा तकनीक है. ये कलाई का इस्तेमाल करने वाला खिलाड़ी है और अगर आप इस आर्क को देखें, तो इसने पूरे 360 डिग्री का इस्तेमाल किया.’

प्रचंड फॉर्म में चल रहे वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने विश्व क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ी है और एक के बाद एक बल्लेबाजी के रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन बनाकर वे आईपीएल के सबसे तेज शतक बनाने के बेहद करीब थे, लेकिन चूक गए. हालांकि, इससे उनके हौसले पर कोई असर नहीं पड़ा और दो मैचों में 0 और 8 रन बनाने के बाद बीच में एक 46 रन की पारी खेलकर सूर्यवंशी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||