Image Slider

दिल्ली के नरेला में एक फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नरेला में प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा ने कहाकि “सुबह 9:17-9:18 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह फ़ैक्टरी 250 मीटर के दायरे में फैली हुई है। आग दूसरी और तीसरी मंज़िल तक फैल गई थी। उन्होंने बेसमेंट से लेकर छत तक की सीढ़ियों पर भी सामान रखा हुआ था। इसलिए, सीढ़ियों का इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो रहा है… हम अगले आधे घंटे में इस काम को पूरा कर लेंगे,”

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||