Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन हैं यश भैया…जिनके एक छोटे से मंत्र ने वैभव सूर्यवंशी को बना दिया ‘शेर’

Last Updated:

Who is Vaibhav Suryavanshi Yash Bhaiya: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. वैभव ने खुलासा किया कि इस ऐतिहासिक शतक के पीछे उनके ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल (यश भैया) का वह गुरुमंत्र था, जिसमें उन्होंने बिना डरे ‘अटैक’ करने की सलाह दी थी. हालांकि, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 229 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर राजस्थान के अरमानों पर पानी फेर दिया.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल से कहा कि आज सिर्फ छक्कों की बारिश करेंगे.

नई दिल्ली. आईपीएल के इतिहास में जब भी सबसे विध्वंसक ओपनर्स की बात होगी, तो राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो हुआ, वह सिर्फ बल्लेबाजी नहीं बल्कि एक ‘कत्लेआम’ था. मैच के बाद हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कौन हैं ये ‘यश भैया’, जिनके एक छोटे से मंत्र ने 15 साल के इस लड़के को शेर बना दिया और उसने दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं? मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए एक वायरल वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस अविश्वसनीय पारी के पीछे के राज से पर्दा उठाया. वैभव ने बताया कि टॉस जीतकर जब वे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर रहे थे, तब उनके जोड़ीदार और सीनियर खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (जिन्हें वे प्यार से ‘यश भैया’ कहते हैं) ने उनसे कुछ खास कहा था.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के मुताबिक, ‘जब हम टॉस जीतकर ड्रेसिंग रूम में गए उसके बाद यश भैया ने मुझसे कहा वैभव, आज हमें बिल्कुल नहीं रुकना है, आज सीधे ‘हैमर एंड टोंग्स’ (पूरी ताकत से प्रहार) करना है. मैंने बस मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि भैया, आज सिर्फ छक्के ही लगेंगे.’ और मैदान पर ठीक वैसा ही हुआ. यशस्वी के उस भरोसे ने वैभव को वो लाइसेंस दे दिया जिसकी तलाश हर युवा खिलाड़ी को होती है. इसके बाद जो हुआ, उसने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम को सन्न कर दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल से कहा कि आज सिर्फ छक्कों की बारिश करेंगे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||