हिंदी सिनेमा की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने हमेशा ही अपनी शर्तों पर काम किया. बहुत छोटी सी उम्र में ही हसीना ने हिट फिल्म देकर धाक जमाई थी. लेकिन बड़ी हुई तो अमिताभ, शशि कपूर, जितेंद्र और ऋषि कपूर संग कई हिट दी. फिर एक्ट्रेस का फेवरेट स्टार कोई और है.
नई दिल्ली. 70-80 के दशक की वो हसीना. मासूम चेहरा देख लोग उनके मुरीद हो जाते थे. वो पर्दे पर रोती थीं, तो लोग उनके साथ रोने लगते थे. इस हसीना ने यूं तो हर बड़े स्टार के साथ काम किया है. लेकिन संजीव कुमार को वह अपना फेवरेट स्टार मानती हैं.
वो जानी-मानी एक्ट्रेस कोई और नहीं, मौसमी चटर्जी हैं. आज उनका बर्थडे हैं. 78 साल की हो चुकीं मौसमी चटर्जी ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. दर्शक तो उनके हर किरदार पर जान छिड़कते थे.
70-80 के दशक में उन्होंने अपनी सादगी और दिल छू लेने वाली एक्टिंग से खास पहचान बनाई. विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शशि कपूर और ऋषि कपूर जैसे हर स्टार के साथ उन्होंने काम किया. रेखा को तो वह काम के मामले में कड़ी टक्कर देती थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिर भी मौसमी का कहना था कि वह संजीव कुमार सबसे टैलेंटेड स्टार हैं. एक वक्त था जब, मौसमी चटर्जी और संजीव कुमार की जोड़ी को लोग काफी पसंद किया करते थे. दोनों जब-जब पर्दे पर साथ आए, फिल्में हिट साबित हुईं.
फिल्मों में कभी संजीव उनके देवर, कभी पिता तो कभी लवर के रोल में नजर आए हैं. फि्लम अंगूर में दोनों देवर-भाभी और जीजा-साली के भ्रमित रिश्ते में नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म इतनी सी बात और स्वयंवर जैसी फिल्मों में भी दोनों ने साथ काम किया है.
फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगती थी, कि लोगों ने लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता था. अपने एक पुराने इंटरव्यू में तो उन्होंने संजीव कुमार को अपना फेवरेट को-स्टार बताया था.
बंगाली सिनेमा से करियर की शुरुआत करने वाली मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया. अपने करियर में उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान, प्यासा सावन और मंजिल जैसी फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं. जितेंद्र की फिल्म मांग भरो सजना में तो रेखा ने उनकी सौतन का रोल निभाया था.
बता दें कि मौसमी चटर्जी ने बहुत छोटी उम्र में ही जयंत मुखर्जी से शादी रचा ली थी. वह फिल्मी घराने से आते थे. शादी के बाद भी मौसमी ने फिल्मों में काम क्या और लीड हीरोइन बनकर इडंस्ट्री पर राज किया. लेकिन संजीव कुमार के साथ उनकी जोड़ी हिट मानी जाती रही.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



