दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान सिर में जो चोट लगी थी, वह “गंभीर नहीं” है. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को मैदान से एंबुलेंस में ले जाने के बाद जांच के लिए करोल बाग के मैक्स अस्पताल ले जाया गया.
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को सिर में जो चोट लगी थी, वह “गंभीर नहीं” है
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान सिर में जो चोट लगी थी, वह “गंभीर नहीं” है. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को मैदान से एंबुलेंस में ले जाने के बाद जांच के लिए करोल बाग के मैक्स अस्पताल ले जाया गया. पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में एनगिडी मिड-ऑफ पर प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में पीछे गिर गए और उनका सिर जोर से जमीन पर लगा. उन्होंने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और जमीन पर लेट गए, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा. खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा. एनगिडी को स्ट्रेचर पर एंबुलेंस में ले जाया गया. इस दौरान खिलाड़ी, कोच और मेडिकल स्टाफ सभी चिंतित नजर आए.
राव ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि यह गंभीर नहीं है. वह अभी भी अस्पताल में हैं. हम अपडेट देंगे, लेकिन कुछ भी गंभीर नहीं है.” कन्कशन सब्स्टीट्यूशन को लेकर हुई उलझन पर, जिसमें पहले दुश्मंथा चमीरा का नाम आया और बाद में विप्रज निगम को लाया गया, राव ने स्पष्ट किया, “सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं. यही नियम है. हम पांचवां विदेशी खिलाड़ी नहीं ले सकते. यह सीधा सा नियम है.”
#WATCH | Delhi: Kiran Kumar Grandhi, Chairman and co-owner of the Delhi Capitals, arrives at BLK-Max Super Speciality Hospital, Rajendra NagarDelhi Capitals pacer Lungi Ngidi was brought here after he sustained a serious head injury during an IPL match against the Punjab Kings… pic.twitter.com/d8GHzwhvI1
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



