Image Slider

Two accused of vehicle theft arrested



खुर्जा। नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच बाइक बरामद हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस डाकघर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जब उनको रोकर जांच की गई तो बाइक चोरी की मिली। आरोपियों की पहचान शाहिद निवासी इस्लामाबाद गांव व तसदीक निवासी शेख साहेबान मोहल्ला खुर्जा के रूप में हुई है। बरामद बाइक बीते तीन दिन पहले खुर्जा के बिजलीघर नंबर चार के सामने से चोरी हुई थी। आरोपियों की निशानदेही पर चार बाइकों और बरामद हुई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||