Last Updated:
KL Rahul Century: पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए केएल राहुल ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़ा. उनका इस सीजन यह पहला हंड्रेड है, जबकि आईपीएल करियर में राहुल के बल्ले से निकली यह छठी शतकीय पारी है. केएल राहुल ने चौके के साथ सेंचुरी पूरी की. तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए.
केएल राहुल ने जमाया आईपीएल करियर का छठा सैकड़ा.
चौका लगाकर जड़ा शतक
पारी की शुरुआत से ही केएल लय में नजर आए. उन्होंने दूसरे ही ओवर में लगातार दो चौके लगाकर अपने आक्रामक इरादे साफ कर दिए. देखते ही देखते राहुल अर्धशतक तक पहुंच गए. 26 गेंदों में उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की. अर्धशतक जड़ने के बाद राहुल का बल्ला और जोर से बोला और 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के साथ नाइंटीज में पहुंच गए. अगले ओवर में राहुल ने दो चौके लगाए और शतक पूरा कर लिया. राहुल ने शतक पूरा करने के लिए 12 चौके और 5 छक्के भी लगाए. शतक जड़ने के बाद उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था. राहुल दिल्ली के लिए सबसे तेज सैकड़ा जमाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. वहीं, आईपीएल में उनका यह पहला सैकड़ा है, जो 50 से कम गेंदों में बनाया है.
केएल राहुल ने छठा आईपीएल शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड.
When class meets grace 🤝….
….We get to witness a KL Rahul special 😎👏
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



