Image Slider


असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने पश्चिम बंगाल के बागुईआटी में शुक्रवार को चुनावी रैली में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, उसे भुलाया नहीं जाएगा। बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों और बांग्लादेशी मुसलमानों को बाहर लात मारकर बाहर निकालेंगे। TMC नेता कुणाल घोष ने गृह मंत्री अमित शाह के 110 सीट जीतने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि 152 सीटों में से TMC 125 से 135 सीटें जीतने वाली है। भाजपा के दावे हकीकत से दूर हैं। वहीं, TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 152 सीटों पर चुानव के बाद भाजपा के खेमे में घबराहट है। वे पत्रकारों को फोन कर यह नैरेटिव चलवाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा ने पहले फेज में अच्छा प्रदर्शन किया है। इधर, भाटपाड़ा में राजद नेता तेजस्वी यादव ने रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ के बीच लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर अचानक धक्का-मुक्की और हलचल देखने को मिली। भीड़ बेकोबू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हालात को संभाला। बंगाल चुनाव के 3 बड़े अपडेट्स…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||