अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर माइकल जैक्सन को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की. उन्होंने मुंबई में किंग ऑफ पॉप से हुई अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने माइकल जैक्सन को ‘दुनिया का आठवां अजूबा’बताते हुए कहा कि उनकी कला और मासूमियत ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ. साथ ही, उन्होंने माना कि आने वाले हजार सालों में भी उनके जैसा कोई नहीं होगा.
अनुपम खेर का पोस्ट वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. फिल्म निर्माता-निर्देशक व अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ना पसंद करते हैं. इसी कड़ी में वह अपने प्रशंसकों के साथ अक्सर अलग-अलग मुद्दों के साथ ही किस्से-कहानियों को भी साझा करते रहते हैं. लेटेस्ट पोस्ट में वह ‘किंग’ ऑफ पॉप’ को याद करते नजर आए.
माइकल जैक्सन की बायोपिक शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. इस बीच अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर माइकल जैक्सन की याद में एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अनुपम खेर व माइकल जैक्सन साथ खड़े हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. तस्वीर पोस्ट करते हुए अनुपम खेर भावुक नजर आए. उन्होंने बताया कि यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि समय में ठहर गई एक खास भावना है.
अनुपम खेर ने लिखा, ‘डियर माइकल जैक्सन, यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं है… यह समय में रुक गई एक भावना है. मुझे आज भी वह पल याद है जब मैंने मुंबई में आपसे हाथ मिलाया था. उस एक पल के लिए मेरे अंदर का फैन पूरी तरह हावी हो गया था. यह अवास्तविक था… लगभग अविश्वसनीय… जैसे किसी जादू को छू लिया हो, विश्वास ही नहीं हो रहा था.’
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



