दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अब सिर्फ सफर ही नहीं, बल्कि इसके आसपास के बाजारों की तस्वीर भी बदलने लगी है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर मार्केट के पास बड़ा इंटीग्रेटेड पार्किंग और चार्जिंग हब बनने जा रहा है। ये हब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे विकसित किया जाएगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना के तहत करीब 3,200 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। 1,200 चार पहिया और 2,000 से अधिक दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
व्यापारियों की लंबे समय से थी मांग
इस बारे में गांधी नगर मार्केट के व्यापारी लंबे समय से मांग कर रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में मार्केट की पार्किंग समस्या और बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर चर्चा हुई थी। व्यापारियों का कहना है कि गांधी नगर एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड गारमेंट मार्केट में से एक है। नई पार्किंग व्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद है।
सौंदर्यीकरण का काम शुरू
एक्सप्रेसवे के पिलरों के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी और नए सार्वजनिक शौचालय भी बनाए जाएंगे।
व्यापारियों ने किया स्वागत, बोले… नई पहचान मिलेगी
परियोजना के बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। पार्किंग और चार्जिंग बनाने पर बात हुई थी।
– प्रवीण गुप्ता, प्रधान, एसोसिएशन ऑफ सुभाष रोड और बड़ा बाजार होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट
पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन बनने से यहां के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे इलाके में जाम में समस्या में कमी हो जाएगी। साथ ही, यातायात की व्यवस्था भी सुगम हो जाएगी।
-अश्विनी चोपड़ा, महामंत्री, एसोसिएशन ऑफ सुभाष रोड और बड़ा बाजार होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट
रघुवर पूरा मार्केट में भी पार्किंग की समस्या बनी हुई है। ग्राहक और व्यापारियों को सड़क वाहन खड़े करने पड़ते हैं। ऐसे में महिला कॉलोनी, चांद मोहल्ला के आसपास मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की जरूरत है।
– पवन जिंदल, प्रधान, रघुवर पुरा शॉपकीपर्स एसोसिएशन
व्यापारी इस परियोजना का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इससे मार्केट में आने वाले लाखों ग्राहकों को को फायदा पहुंचेगा। ग्राहकों को अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी नहीं करनी पड़ेंगी।
– कमल शर्मा, व्यापारी
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


