Image Slider

होमखेलक्रिकेटवैभव की फर्राटेदार भोजपुरी के कायल हुए फैंस, सुनकर मजा आ जाएगा

Last Updated:

IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं. हालांकि, लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चला, लेकिन उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल वैभव ब्रॉडकास्टर टीम के साथ भोजपुरी में बात करते हुए दिख रहे हैं.

Zoom

वैेभव सूर्यवंशी का भोजपुरी अंदाज हुआ वायरल

नई दिल्ली: वंडर बॉय के नाम से विख्यात हो चुके वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में दिग्गजों गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव इस समय आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. वैभव ने अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला, लेकिन इसमें वह कुछ खास नहीं कर पाए. वैभव 11 गेंद खेलकर सिर्फ 8 रन ही बनाए. वैभव का ये स्कोर उनके अंदाज से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता है.

हालांकि, वैभव के लिए मैच तो अच्छा नहीं रहा है, लेकिन फैंस को उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. दरअसल मैच के बाद वैभव भोजपुरी प्रजेंटर के साथ बात करते हुए दिखे. इस दौरान उन्होंने भोजपुरी में आगे के मैचों के लिए प्लान बताया. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “प्लान येही बा कि अच्छा करेके बा अगला मैच में, जीत के दू पॉइंट ली और आगे बढ़ी प्लेऑफ की तरफ.”

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||