Image Slider

Woman's Arm Broken in Assault



लोनी। राहुल गार्डन कॉलोनी में पड़ोसी युवक पर एक महिला ने मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ममता के परिजन ने युवक के खिलाफ बॉर्डर थाना पुलिस से शिकायत की है। ममता ने पुलिस को बताया कि दो अप्रैल को वह पास की दुकान से सामान लेने गई थी। दुकान के पास पड़ोसी राहुल समेत दो लोगों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इस दौरान उनका हाथ टूट गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार राहुल समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||