Image Slider

Last Updated:

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल की तूफानी सफलता ने फिल्ममेकर्स की सोच बदली है, जो हिंदी सिनेमा के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी भी है. अब आदित्य घर ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ‘धुरंधर’ से जुड़ी तीसरी फिल्म रिलीज करने का प्लान बनाया है, जिसे साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है. आदित्य धर-रणवीर सिंह की तीसरी फिल्म हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है, क्योंकि इस तरह का प्रयोग भारतीय सिनेमा में पहली बार होगा. फिल्म के जरिये दर्शकों को ‘धुरंधर की मेकिंग’ को करीब से देखने-समझने का मौका मिलेगा.

नई दिल्ली: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. अब रणवीर सिंह के साथ फिल्ममेकर तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा करने को तैयार हैं जो यकीनन भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन 1750 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जिसने ‘दंगल’ को छोड़कर सभी भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. अब इसके फिल्ममेकर आदित्य धर ‘फिल्म मेकिंग’ से जुड़ी तीसरी फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में एक नया मील का पत्थर साबित होगी. (फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

Dhurandhar, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar making film, Dhurandhar 3, Dhurandhar collection, Dhurandhar The Revenge, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 3 release date

फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सफलता के जो प्रतिमान स्थापित किए हैं, वे अभूतपूर्व हैं. एचटी सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के निर्माण के पूरे प्रोसेस यानी ‘मेकिंग’ को भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. यह भारतीय फिल्म जगत के इतिहास में किसी फिल्ममेकर का अपनी तरह का पहला अनूठा प्रयोग होगा. (फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

Dhurandhar, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar making film, Dhurandhar 3, Dhurandhar collection, Dhurandhar The Revenge, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 3 release date

फिल्म ‘धुरंधर’ के भरोसेमंद सूत्र के हवाले से बताया गया कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जो जबरदस्त दीवानगी है, उसे देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग को एक भव्य इवेंट में बदलने का निर्णय लिया है. इसके तहत पर्दे के पीछे के सीन्स (बीटीएस) और कलाकारों के इंटरव्यू को इकट्ठा करके एक फीचर फिल्म तैयार की जाएगी. (फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhurandhar, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar making film, Dhurandhar 3, Dhurandhar collection, Dhurandhar The Revenge, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 3 release date

आदित्य धर की योजना के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की ‘मेकिंग फिल्म’ को 2026 की अंतिम तिमाही में सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. थिएटर में रिलीज होने के कुछ समय बाद ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखाया जाएगा. इससे फैंस को फिल्म बनने के स्ट्रगल और पर्दे के पीछे की मेहनत को गहराई से देखने का मौका मिलेगा.(फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

Dhurandhar, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar making film, Dhurandhar 3, Dhurandhar collection, Dhurandhar The Revenge, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 3 release date

आदित्य धर के इस खास प्रोजेक्ट के कारण ही फिल्म की लीड स्टारकास्ट मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और खुद आदित्य धर जैसे दिग्गजों ने अभी तक कोई इंटरव्यू नहीं दिया है, जिसका अहम वजह यह है कि उनके इंटरव्यू सीधे थिएटर में रिलीज होने वाली इसी डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनेंगे.(फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

Dhurandhar, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar making film, Dhurandhar 3, Dhurandhar collection, Dhurandhar The Revenge, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 3 release date

फिल्ममेकर पक्का करने में जुटे हैं कि फिल्म से जुड़ा कोई भी बीटीएस वीडियो या फुटेज सोशल मीडिया पर लीक न हो. इसलिए, आदित्य धर सोशल मीडिया पर सिर्फ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. वे अपनी टीम को धन्यवाद तो कह रहे हैं, लेकिन वीडियो फुटेज को थिएटर रिलीज के लिए बचाकर रखा गया है. (फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

Dhurandhar, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar making film, Dhurandhar 3, Dhurandhar collection, Dhurandhar The Revenge, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 3 release date

जब ‘धुरंधर’ की टीम से इस पर रिएक्शन मांगा गया, तो उनकी ओर से अभी तक कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला. फिर भी, फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह चरम पर है और इस मेकिंग फिल्म की खबर ने सिने-प्रेमियों के बीच एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है. (फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

Dhurandhar, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar making film, Dhurandhar 3, Dhurandhar collection, Dhurandhar The Revenge, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 3 release date

रणवीर सिंह, संजय दत्त, और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी ‘धुरंधर’ ने 800 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी, जबकि इसके दूसरे पार्ट ने 1750 करोड़ का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया है. फिलहाल, यह फिल्म सिनेमाघरों में सफलता के साथ परफॉर्म कर रही है और कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ के आखिर में इसके तीसरे पार्ट के बनने के संकेत मिले हैं. फैंस ‘धुरंधर 3’ का इंतजार कर रहे हैं, मगर यह कब तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यह अभी कहना मुश्किल है. (फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||