Image Slider

Last Updated:

Bhavana Rajbhar : यूपी विधानसभा चुनाव में अभी सालभर का समय है, लेकिन पार्टियों ने अपनी गोटियां सेट करनी शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी ने आज अपनी महिला इकाई की कमान सीमा राजभर उर्फ भावना को सौंपी दी. भावना राजभर बलिया की रहने वाली हैं और वह कभी सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की करीब थीं. भावना बलिया सुभासपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं. वह सपा में जूही सिंह की जगह लेंगी. इस फैसले का ऐलान खुद जूही सिंह ने किया. जानकार सपा के इस फैसले के कई मायने निकाल रहे हैं.

कौन हैं भावना राजभर, जिन्हें अखिलेश ने बनाया सपा महिला सभा का अध्यक्षZoom

भावना राजभर बलिया सुभासपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं.

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव में अभी सालभर का समय है, लेकिन सियासी गोटियां बिछनी अभी से शुरू हो गई हैं. 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी काशी आ रहे हैं. वे यहां बीएलडब्ल्यू के इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये दौरा चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है. दो दिवसीय दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता भी खासा उत्साहित हैं. इस बीच, समाजवादी पार्टी की महिला सभा में बड़ा बदलाव किया गया है. महिला सभा की कमान बलिया की रहने वाली सीमा राजभर उर्फ भावना को सौंपी गई है. इससे पहले ये जिम्मेदारी जूही सिंह के पास थी.
बाहर से दिखने में सपा का ये फैसला साधारण भले लगे लेकिन इसके गहरे निहितार्थ हैं. इस फैसले का ऐलान खुद जूही सिंह ने किया. सीमा राजभर योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा में रह चुकी हैं. वह बलिया सुभासपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं.

2022 में छोड़ी पार्टी
2022 विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने मंत्री राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर पर महिलाओं के शोषण और पार्टी में परिवारवाद का आरोप लगाकर सपा का दामन थाम लिया था. तब सपा ने उन्हें छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया था. सीमा को सीधा सपा की महिला इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बड़ा सियासी फैसला किया है. राजभर और उनकी पार्टी पिछले कुछ समय से सपा पर काफी हमलावर है.

एक तीर से कई निशाने
अखिलेश यादव ने आज (मंगलवार) को सीमा राजभर के नाम की घोषणा जूही सिंह से ही कराई. इसके बाद मीडिया के सामने जूही सिंह से कहा कि आपको और बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. 2022 के चुनाव में सपा के साथ चुनाव लड़ने वाले राजभर ने बाद में बीजेपी से गठबंधन कर लिया. 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. जानकारों का कहना है कि अखिलेश एक तीर से कई निशाने साध रहे हैं. सीमा राजभर समाज से आती हैं. वह ओपी राजभर की करीब रही हैं. सीमा का पार्टी में कद बढ़ाने पीडीए से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है. पार्टी का लक्ष्य पूर्वांचल में राजभर समाज के वोट बैंक में सेंध लगाना है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||