Bhooth Bangla worldwide box office day 2: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाका कर दिया है. फिल्म भूत बंगला ने अपने दूसरे दिन कलेक्शन में करीब 50 फीसदी का जबरदस्त उछाल दर्ज करते हुए दुनियाभर में 60 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. इस हॉरर-कॉमेडी के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने महज दो दिनों में ही ‘द केरल स्टोरी 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए साल की टॉप फिल्मों में जगह बना ली है.
‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कर ली अपनी पकड़.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म भूत बंगला ने दूसरे दिन शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म की शुरुआत भले ही संतुलित रही हो, लेकिन शनिवार को इसके कलेक्शन में जो जबरदस्त उछाल आया है. कमाल की बात है कि ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ‘द केरल स्टोरी 2’ को सिर्फ दो दिनों में ही धूल चटा दी है.
हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का जलवा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है. शुरुआती सुस्ती के बाद फिल्म ने विदेशी बाजारों में शानदार वापसी की है, दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 1 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिसके चलते महज दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 60 करोड़ के पार पहुंच गया है. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि यह अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी.
‘भूत बंगला’ ने तोड़ा ‘द केरल स्टोरी 2’ का रिकॉर्ड
60 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ ‘भूत बंगला’ इस साल की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इस मामले में इसने ‘द केरल स्टोरी 2’ (48 करोड़) और तेलुगु फिल्म डकैत (50 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार के कलेक्शन के साथ ही यह ‘ओ रोमियो’ और ‘मर्दानी 3’ को मात देकर टॉप 3 की लिस्ट में अपनी जगह बना लेगी.
‘भूत बंगला’ की कमाई में 55 फीसदी बढ़त
भूत बंगला फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इस फिल्म के जरिए 5 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी की है. साथ ही, दर्शकों को अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी पूरे 14 साल बाद एक साथ देखने को मिल रही है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है, जिसमें तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर जैसे सितारों ने अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है. हॉरर और कॉमेडी का यह मेल दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब साबित हो रहा है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



