Image Slider

Last Updated:

मेधा शंकर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के उस कड़वे सच से पर्दा उठाया है, जिसका सामना अक्सर बाहरी कलाकारों को करना पड़ता है. इंटरव्यू में अपना दर्द साझा करते हुए मेधा ने बताया कि कैसे बड़े इवेंट्स के दौरान डिजाइनर्स ने उन्हें कपड़े देने से साफ इनकार कर दिया था. मेधा ने बेबाकी से कहा कि भले ही वह आज सफल हैं, लेकिन उन अपमानजनक पलों और उन डिजाइनर्स के नाम वह आज भी नहीं भूली हैं.

नई दिल्ली. विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल से रातों-रात स्टार बनीं मेधा शंकर अब एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाली मेधा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 में नजर आएंगी. अविनाश तिवारी भी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे. मेधा के फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

Medha Shankr, Ginny Wedss Sunny 2, Avinash Tiwary, मेधा शंकर, बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री, 12वीं फेल मूवी, मेधा शंकर बॉलीवुड, मेधा शंकर न्यूज

’12वीं फेल’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेधा के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है और यह फिल्म उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है. इस बीच मेधा शंकर ने बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है जो हैरान कर देगा. एक्ट्रेस ने बताया कि डिजाइर्स उन्हें कपड़े देने से मना कर देते थे. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

Medha Shankr, Ginny Wedss Sunny 2, Avinash Tiwary, मेधा शंकर, बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री, 12वीं फेल मूवी, मेधा शंकर बॉलीवुड, मेधा शंकर न्यूज

फिल्म प्रमोशन के दौरान जब मेधा से पूछा गया कि क्या कभी फिल्म सेट पर उन्हें बेइज्जती महसूस हुई, तो उन्होंने साफ कहा कि सेट पर उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. हालांकि, उन्होंने यह जरूर माना कि फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी जगहों, जैसे इवेंट्स या डिजाइनर्स के साथ बातचीत में उन्हें कई बार छोटा महसूस कराया गया. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Medha Shankr, Ginny Wedss Sunny 2, Avinash Tiwary, मेधा शंकर, बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री, 12वीं फेल मूवी, मेधा शंकर बॉलीवुड, मेधा शंकर न्यूज

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में मेधा ने उन पलों को याद किया जब स्टाइलिंग और डिजाइनर कपड़ों के चक्कर में उन्हें नजरअंदाज किया गया. उन्होंने कहा कि वो किसी के प्रति नफरत तो नहीं रखतीं, लेकिन ऐसे अनुभव इंसान को इंडस्ट्री के अनकहे नियमों पर सोचने पर मजबूर कर देते हैं. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

Medha Shankr, Ginny Wedss Sunny 2, Avinash Tiwary, मेधा शंकर, बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री, 12वीं फेल मूवी, मेधा शंकर बॉलीवुड, मेधा शंकर न्यूज

मेधा शंकर ने साफ किया कि वह समझती हैं कि यह सब प्रोफेशनल प्रोटोकॉल का हिस्सा है, लेकिन फिर भी कई बार यह सब बहुत अजीब और असहज कर देने वाला होता है. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

Medha Shankr, Ginny Wedss Sunny 2, Avinash Tiwary, मेधा शंकर, बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री, 12वीं फेल मूवी, मेधा शंकर बॉलीवुड, मेधा शंकर न्यूज

अपनी आपबीती सुनाते हुए मेधा ने कहा, ‘इवेंट्स के दौरान अक्सर ऐसी छोटी-छोटी बातें सुनने को मिलती हैं कि कोई डिजाइनर आपको अपनी ड्रेस नहीं देगा. जाहिर है, अब इन बातों से मुझे कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे उन सबके नाम आज भी अच्छी तरह याद हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

Medha Shankr, Ginny Wedss Sunny 2, Avinash Tiwary, मेधा शंकर, बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री, 12वीं फेल मूवी, मेधा शंकर बॉलीवुड, मेधा शंकर न्यूज

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इसे निजी तौर पर नहीं लेती, लेकिन उस वक्त मन में यह ख्याल जरूर आता है कि आखिर ये सब क्या हो रहा है?’ सच कहूं तो उन मौकों पर मुझे वाकई काफी अजीब और छोटा महसूस हुआ.’ इस तरह मेधा शंकर ने बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री की पोल खोल दी है. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

Medha Shankr, Ginny Wedss Sunny 2, Avinash Tiwary, मेधा शंकर, बॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री, 12वीं फेल मूवी, मेधा शंकर बॉलीवुड, मेधा शंकर न्यूज

मेधा शंकर की गिन्नी वेड्स सनी 2 फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और गोपी भल्ला जैसे मंझे हुए कलाकारों की फौज नजर आएगी. इनके अलावा नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इस फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||