सऊदी अरब और दुबई में रोजगार के लिए गए युवाओं के माध्यम से हिंदुस्तान में ऐसे युवकों की भर्ती की जा रही है, जो बेरोजगार और जिनकी आर्थिक स्तिथि कमजोर है. ऐसे युवाओं को आर्थिक मदद देने के नाम पर सोशल मीडिया में बने दर्जनों ग्रुपों में जोड़ा जाता है.
पाकिस्तानी आतंकी सोशल मीडिया पर युवाओं को बना रहे अपना शागिर्द.
आर्थिक रूप से कमजोर युवकों को अपना शागिर्द बना रहा पाकिस्तान
सऊदी अरब और दुबई में रोजगार के लिए गए युवाओं के माध्यम से हिंदुस्तान में ऐसे युवकों की भर्ती की जा रही है, जो बेरोजगार और जिनकी आर्थिक स्तिथि कमजोर है. ऐसे युवाओं को आर्थिक मदद देने के नाम पर सोशल मीडिया में बने दर्जनों ग्रुपों में जोड़ा जाता है और फिर उनसे इस तरह की आतंकी गतिविधियां कराई जा रही हैं. मामला बिजनौर का हो, जहां एक टाटा गाड़ी में आग लगाई गई थी या फिर बीते दिनों लखनऊ में एटीएस द्वारा चार युवकों को गिरफ्तार किया गया, जो ट्रेन को डिरेल करने की तैयारी कर रहे थे. सभी आतंकी पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी ,राणा हनैन और उसके गैंग के लोगों के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए हैं.
पुलिस इन लड़कों को कर चुकी है गिरफ्तार
इन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से आर्थिक मदद दी जाती है. यूपी एटीएस इस पूरे मॉड्यूल को तोड़ने के लिये लगातर काम कर रही है. लेकिन यूपी पुलिस को भी अपना इंटेलिजेंस बढ़ाकर इस मॉड्यूल को पनपने से पहले ही खत्म करने के लिये कमर कसनी होगी. अभी तक पाकिस्तानी गैंगस्टर के साथ सोशल मीडिया से जुड़े हुए उवेद मलिक ,जलाल हैदर उर्फ समीर ,साकिब ओर अरबाब को गिरफ्तार किया जा चुका है. आकिब, जो दुबई में बैठा है, उसका पासपोर्ट कैंसिल कराया गया हैय अरबाब ,साकिब ,उवेद ओर जलाल दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब के लिये ही कट्टरपंथी विचारधारा और हिंसात्मक घटना करने के लिये काम कर रहे थे.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



