रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज को एक महीने पूरे हो चुके हैं. 18 मार्च को ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू हुआ था, जिससे फिल्म की 51.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं और इसने एक बड़ा ग्लोबल माइलस्टोन हासिल कर लिया है.
‘धुरंधर 2’ ने अपने पांचवें हफ्ते की शुरुआत धीमी रही. शुक्रवार को करीब 2.70 करोड़ रुपये नेट और 3.24 की ग्रॉस कमाई की. ‘धुरंधर 2’ की 30वें दिन की कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 1105.82 करोड़ रुपये हो गया है, जो यह दिखाता है कि रोजाना की कमाई कम होने के बावजूद फिल्म की लंबी दौड़ मजबूत रही है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1323.73 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 418 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह इसकी ग्लोबल कमाई 1741.73 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो इसे अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल कर देता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी छू लिया है. इस उपलब्धि के साथ, ‘धुरंधर 2’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बराबरी कर ली है. हालांकि, रणवीर सिंह की फिल्म ने यह मुकाम सिर्फ 30 दिनों में हासिल कर लिया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google
तुलना करें तो ‘पुष्पा 2’ ने 64 दिन में 1742.10 करोड़ रुपए कमाए थे. जबकि 30 दिन में 1407.17 करोड़ रुपये कमाए थे और बाकी थिएटर रन में 335 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़कर अपना फाइनल टोटल काफी ऊपर ले गई थी. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपए, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ रुपए और चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ रुपए कमाए. ‘धुरंधर 2’ अब वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
पहले नंबर पर ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ है, जिसकी लाइफटाइम कमाई करीब 1788 करोड़ रुपये रही है. अब तक, ‘धुरंधर 2’ ने भारत में आरआरआर (782.20 करोड़ रुपये), कल्कि 2898 एडी (646 करोड़ रुपये), केजीएफ: चैप्टर 2 (859.70 करोड़ रुपये) और कई अन्य बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे ‘जवान’, ‘पठान’, ‘स्त्री 2’ और ‘एनिमल’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
बता दें, ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को हिंदी और सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था, जबकि 18 मार्च को पेड प्रीमियर हुए थे. पहली फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के रूप में दिखाए गए थे, जो ल्यारी में गैंग्स में घुसपैठ करता है ताकि भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म किया जा सके और साथ ही पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में अपनी ताकत बढ़ा सके. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
यह फिल्म कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसे भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में सीक्रेट मिशन पर आधारित थी. धुरंधर 2 में आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



