Kuttu Atta: व्रत में फलाहारी और सात्विक भोजन किया जाता है. व्रत में अन्न खाने की मनाही होती है इसलिए व्रत में नॉर्मल आटे की जगह कुट्टू के आटे का सेवन किया जाता है. कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है. आप इसको पूरी, पकौड़ी, पराठा, चीला और डोसा भी बनाया जा सकता है. अगर आप भी व्रत कुट्टू का आटा खाते हैं? तो कहीं आप मिलावटी कुट्टू का आटा तो नहीं मार्केट से खरीद कर ले आए हैं. फटाफट इन तरीकों से असली-नकली कुट्टू के आटे की जांच घर पर ही कर सकते हैं.
कुट्टू के आटे की इस तरह पहचान करें.
नवरात्र में 25 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
बिजनौर के नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से करीब 25 लोगों की हालत बिगड़ गई. सभी पीड़ितों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दूषित आटे के सेवन से लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या हुई. इस घटना ने खाद्य विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
कुट्टू के आटे में मिलावट है या नहीं, ऐसे करें पहचान
- कुट्टू का आटा एक ग्लूटेन-फ्री फूड है, जो व्रत में खूब खाया जाता है, लेकिन हर आटा शुद्ध नहीं होता. आप कुट्टू के आटे में होने वाले मिलावट को उसके रंग से पहचान सकते हैं. जब आप मार्केट कुट्टू का आटा लेने जाएं तो उसके रंग को ध्यान से देखें. शुद्ध कुट्टू का आटा हल्के भूरे या धूसर रंग का होता है. अधिक सफेद या असामान्य रूप से चमकीला दिखे, तो इसमें स्टार्च या अन्य आटे की मिलावट हो सकती है.
- ताजा कुट्टू के आटे में हल्की, मेवे जैसी खुशबू होती है. अगर इसमें केमिकल जैसे गंध या बासीपन की बदबू आए, तो यह मिलावट या खराब स्टोरेज का संकेत हो सकता है. इसे बिल्कुल भी ना खरीदें.
- शुद्ध कुट्टू के आटे का स्वाद हल्का नटी, मिट्टी जैसा स्वाद होता है. असामान्य रूप से मिठास या फीकापन मिलावट का संकेत हो सकता है.
- फ्रेश और शुद्ध कुट्टू का आटा नर्म और थोड़ा दरदरा होता है. बेहद मुलायम आटा हो तो समझ लें कि इसमें स्टार्च या मैदे (रिफाइंड गेहूं के आटे) को मिलाया गया है.
- आप घर पर कुट्टू का आटा लाने के बाद पानी वाला टेस्ट करें. इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच कुट्टू का आटा डालें. इसे मिक्स करें, यदि शुद्ध होगा तो कुट्टू का आटा धीरे-धीरे तैरेगा और फैलेगा. मिलावटी कुट्टू का आटा होगा तो तुरंत ही पानी में घुल सकता है. अप्राकृतिक अवशेष भी छोड़ सकता है.
- हमेशा किसी अच्छे ब्रांड से ही इसे खरीदें. सही जगह पर स्टोर करके रखें, ताकि ये कई दिनों तक खराब न हो. एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें. नमी से बचाकर रखें. गीले हाथों या चम्मच से कुट्टू के आटे को ना निकालें. दाम अधिक देखकर कभी भी क्वालिटी से समझौता ना करें.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



